Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 23, 2025 06:12 AM IST
Apollena Spoiler Alert: कलर्स चैनल के नए शो अपोलीना की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो की कहानी के अनुसार, महादेव गिरधर की रिहाई के बदले अपोलीना की शादी श्लोक संग कराना चाहता है। यह सब सुनकर अपोलीना हैरान हो जाती है और वह ऐसा करने से इंकार कर देती है। दूसरी ओर मधु और नील गिरधर की रिहाई के लिए किसी बड़े वकील के पास गए हैं, मगर वहां भी बात नहीं बनी। जब इस बारे में अपोलीना को पता चलता है, तब वह और भी ज्यादा परेशान हो जाती है। अपोलीना की दादी उसे इस शादी के राज़ी होने के लिए कहती है, क्योंकि इस शादी के बदले महादेव गिरधर की रिहाई करवाएगा। आखिरकार, अपोलीना महादेव से कहती है, कि वह इस शादी के लिए तैयार है। लेकिन, जब तक महादेव किसी वकील का इंतजाम नहीं कर देता, तब तक शादी की कोई तैयारियां भी नहीं की जाएगी।
महादेव इस बारे में सरस्वती को बताता है, जिसे सुनकर वह हक्का-बक्का रह जाती है। इसी बीच श्लोक को भी इस खबर की भनक लग जाती है और वह महादेव के फैसले का विरोध करता है। लेकिन, महादेव ने श्लोक को धमकी दी है, कि अगर वह उसके फैसले का सम्मान नहीं करेगा, तो वह उसकी मां यानी सरस्वती से सारे रिश्ते-नाते तोड़ देगा। श्लोक अब पूरी तरह से फंस चुका है और वह महादेव के सामने गिडगिड़ाता है। लेकिन, अब सिर्फ उस महादेव का फैसला ही मानना पड़ेगा। कूल मिलकर महादेव श्लोक और अपोलीना की शादी जबरन करवा रहा है।
अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
6th September 2025 Ishani Written Update : पीहू और ईशानी की बहस, अनुराग का सच आया सामने ? ईशानी की नई जिद्द
6th September Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: कथा के सामने आई गायत्री की सच्चाई, किसका देगी कथा साथ ?
6th September 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : आरती को भजन ने किया फोन, वेद और कली की धमाकेदार एंट्री, राघव हुआ परेशान
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें