Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 20, 2025 07:29 AM IST
Apollena Spoiler Alert: कलर्स चैनल के नए शो अपोलीना की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो की कहानी के अनुसार, अपोलीना को गिरधर श्लोक और वैशाली की संगत से दूर रहने की सलाह देता है। वहीं दूसरी ओर महादेव पांडेय के दिमाग में श्लोक की शादी का ख्याल आया है। सरस्वती ने इरा को श्लोक के लिए चुना है और इरा से भी इस बारे में बात की है। इरा ने हामी भर दी है, कि वह श्लोक को पसंद करती है। वहीं दूसरी ओर गिरधर चित्रकूट जाने से पहले महादेव के घर पूरे परिवार के साथ जाता है। शुक्ला परिवार का पांडेय परिवार ने खूब खातिरदारी की और फिर महादेव के दिमाग में नया ख्याल आया। महादेव बातो ही बातों में गिरधर से अपोलीना का हाथ श्लोक के लिए मांग लेता है। महादेव की बातें सुनकर हर कोई चौंक गया है, जबकि गिरधर की मां इससे काफी खुश है।
गिरधर ने महादेव के इस फैसले को ठुकरा दिया। गिरधर का मानना है, कि उन्हें अपोलीना के लिए अमीर लड़का नहीं बल्कि काबिल लड़का चाहिए। गिरधर की बातों से महादेव को तकलीफ होती है। गिरधर होस्टल में आकर अपोलीना से कहता है, कि यह सब श्लोक का किया-धरा है। अगले दिन श्लोक अपोलीना से मिलने आता है, जहां अप्पू उससे मिलने से मना कर देती है। जल्दी ही श्लोक को शादी वाली बात पता चलती है, जिसके बाद वह घर में हंगामा खड़ा करता है। वहीं दूसरी ओर महादेव को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस आई है। दिल्ली पुलिस का कहना है, कि पल्लवी का पैरोल बीते शाम को ख़त्म हो गया है, मगर उसने खुद को अभी तक पुलिस के हवाले नहीं किया है। इसी के साथ गिरधर पल्लवी का गारंटर बना था और अब उसे गिरफ्तार किया जा रहा है।
अब आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor