Submitted By: Author: Varsha Mishra On Aug 16, 2025 03:45 PM IST
टीवी का ये पॉपुलर एक्टर अब जल्द देगा Bigg Boss 19 में दस्तक, करेगा सबकी नाक में दम
सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट पॉपलुर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) अब जल्द ही कलर्स टीवी पर दस्तक देने को तैयार हो गया है। जैसे - जैसे दिन नजदीक आते जा रहे है। वैसे - वैसे मेकर्स हर एक छोटी मोटी अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते है। ऐसे में अब बिग बॉस 19 के एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। जहाँ अब उनके फैंस को मिलने वाला है नया सरप्राइज।
ये टीवी एक्टर देगा दस्तक
खबरों की माने तो, इस बार बिग बॉस 19 का हिस्सा कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर पारस कलनावत बनने जा रहे है। पारस टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है जिन्होंने अनुपमा और परिनीति जैसे सीरियल में काम भी किया है। बताया जा रहा हिअ कि बिग बॉस के मेकर्स के साथ एक्टर की बात फाइनल स्टेज पर पहुंच गई है। हालाँकि इनका नाम कन्फर्म है या नहीं इस बात की पक्की जानकारी सामने नहीं आयी है। खबरों की माने तो, बिग बॉस के लिए अभी तक काफी कम लोगों के नाम सामने आए हुए है। जिनमे से एक पारस कलनावत भी है। जैसे ही इस बात की जानकारी फैंस को मिली बिग बॉस को लेकर फैंस तरह - तरह से रिएक्ट कर रहे है।
क्या कुछ होगा ख़ास ?
बिग बॉस 19 बाकि सारे सीजन से जरा हटकर रहने वाला है। इस बार घर के थीम को लेकर बात करे तो, AI जेनरेटेड थीम हमे देखने को मिलेगी। साथ ही इस बार शो एक नहीं बल्कि तीन - तीन होस्ट होस्टिंग करते नजर आने वाले है। बिग बॉस का ये सीजन चार से पांच महीनो तक चलने वाला है जोकि, बिग बॉस की हिस्ट्री में सबसे अलग और अनोखा फेर बदल माना जा रहा है। यह देखना दिलचस्प रहने वाला है कि, बिग बॉस 19 का हिस्सा और कौन - कौन बनने वाला है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor