Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 08, 2025 10:43 AM IST
Gurucharan Singh hospitalised: लोकप्रिय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सिंह सोढी (Roshan Singh Sodhi) के किरदार द्वारा घरेलू नाम बनकर उभरने वाले गुरुचरण सिंह के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। हाल ही में, अभिनेता का एक वीडियो काफी तगड़ी गति से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने खुद इस वीडियो के जरिए अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। अभिनेता के इस वीडियो से उनके फैंस परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
वीडियो द्वारा अभिनेता ने अपने चाहने वालो को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती की ढेर सारी बधाइयां दी। इसके अलावा उन्होंने अपनी हालत पर भी चर्चा करते हुए कहा, कि "हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। हाल देखो, चलो रब राखा" इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह जल्दी ही अपने स्वास्थ्य की खबर देंगे। इसके अलावा वह जल्दी ही यह भी बताएंगे, कि उन्होंने गुरु पूरब की बधाइयां फैंस को देरी से क्यों दी?
इस वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। अभिनेता जल्द से जल्द ठीक हो, यही हमारी कामना है। इस खबर से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor