Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 14, 2025 09:53 AM IST
Pooja Somani joins the cast of Shemaroo Umang’s Choti Thakurain: प्रोड्क्शन जगत में कदम रखने वाले रघुवीर शेखावत का प्रोडक्शन हाउस नटखट प्रोडक्शन जल्द ही शेमारू उमंग पर एक शो दर्शकों के लिए पेश करने वाला है। शो का नाम है छोटी ठकुराइन, जिसके मुख्य कलाकार शील वर्मा और दीक्षा धामी होंगे। शो में कई दमदार प्रदर्शनकारियों की टोली शामिल है, जिसमें इशिता गांगुली, जया ओझा और आश्वी बिष्ट समेत कई अन्य है।
अब हमे खबर मिली है, कि आखिरी बार कयामत से कयामत तक में नेत्रा की भूमिका से लोगो का ध्यान खींचने वाला पूजा सोमानी भी इस शो में नजर आने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट का कहना है, कि पूजा एक दिलचस्प भूमिका में लिपटी हुई नजर आएगी। अभिनेत्री का किरदार बेहद लाजवाब है, जो पति के प्यार में अंधी हो जाती हैं और उनकी गलत हरकतों को नजरअंदाज कर देती हैं।
हमनें पूजा से इस बारे में जानकारी ली और उन्होंने हमारे खबर की पुष्टि भी कर की है। अभिनेत्री ने आधिकारिक पुष्टि करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का भी सहारा लिया था, जहां उन्होंने स्टोरी पर अपने आगमी शो के बारे में बात की।
इस खबर से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor