Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 28, 2025 04:25 PM IST
नहीं रही काटा लगा फेम शेफाली जरीवाला, अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की कल देर रात मौत हो गई। उनकी मौत से एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। देर रात एक्ट्रेस की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। शेफाली की मौत से हर कोई हैरान हो गया है। सोशल मीडिया पर उनके पति का अस्पताल से निकलता हुआ वीडियो सामने आया है। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
देर रात मुंबई पुलिस पहुंची घर
शेफाली के घर देर रात मुंबई पुलिस पहुंची। अचानक मौत के कारण पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घरवाले और वॉचमैन का भी बयान दर्ज किया है। वॉचमैन के बयान की माने तो, उन्होंने शेफाली को नहीं देखा था लेकिन उसकी कार बिल्डिंग से बाहर निकलती थी। जिसके लिए उन्होंने गेट खोला था। शेफाली को उनके पति हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वॉचमैन की माने तो, करीब एक बजे रात में उन्हें पता चला कि, शेफाली जी की मौत हो गई है। परिवार वालों ने अपने बयान में बताया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है और यह बात अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद साफ भी हो गई।
पुराना विडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर शेफाली जरीवाला का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि, क्या वो काटा लगा गर्ल से जानी जाने के लिए थकती नहीं है ? एक्ट्रेस कहती है बिल्कुल भी नहीं मै चाहती हूं लोग मुझे मरते दम तक इस नाम से जाने। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार वीडीयो को शेयर कर रहे हैं और फैंस जमकर रिएक्ट भी कर रहे है।
काटा लगा से मिली थी पॉपुलैरिटी
एक्ट्रेस को सांग कांटा लगा से पॉपुलैरिटी मिली थी। शेफाली ने सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म मुझसे शादी करोगी में नजर आईं थीं। बिग बॉस 13 से भी उन्होंने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। उनके निधन से टीवी के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुःख जाहिर किया है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor