Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 24, 2025 04:09 AM IST
Megha Barsenge Upcoming Twist: कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक मेघा बरसेंगे में बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी के मुताबिक, शगुन को जब केपी की हालत के बारे में जानकारी मिलती हैं, तो वह खुद को संभाल नहीं पाती है और बेहोश हो जाती है। इसी के चलते उसे सर पर भी चोट आ गई है। अर्जुन और नवजोत फौरन उसे अस्पताल लेकर जाते हैं, जहां पहले से ही मेघा भी आईं रहती है। मेघा भी चिंता के चलते अपनी हालत खराब कर चुकी है और डॉक्टर ने उसे चेतावनी दिया है, कि यह सब उसके आने वाले बच्चे के लिए अच्छा नहीं होगा। अस्पताल में मेघा और मिलते हैं, जहां उनके बीच सिर्फ बहस होती है। मेघा अपने घर चली जाती हैं, जिसके बाद अर्जुन को याद आता है, कि मेघा इतनी रात क्यों आई थी?
अर्जुन मेघा की डॉक्टर से मिलता है, जो उसे मेघा की हालत बताती है। वह अर्जुन को सलाह देती है, कि वह मेघा का ख्याल रखे। बाद में, मेघा अपनी मां के साथ गोल्डी का केस लड़ने के लिए वकील खोजने निकल पड़ी है। हालांकि, केपी के सामने कोई भी वकील खड़ा होने से डर रहा है। अर्जुन देखता है, कि मेघा अपनी मां के साथ दर-दर भटक रही है। इसी दौरान मेघा को एक वकील मिलता है, जो उनकी ओर से केस लड़ेगा। लेकिन, उसने मेघा से 2 लाख रुपए मांगे है, जिसे सुनकर मेघा परेशान हो गई है। वह केस के बदले उसके गले में लटके मंगलसूत्र को मांग रहा है, जिसके कारण अब मेघा दुविधा में है।
खैर, देवियों और सज्जनों, अब आगे क्या होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और ऐसे ही अपडेट जानने के लिए जुड़े जुड़े रहे हमारे।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor