Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 14, 2025 07:22 AM IST
Megha Barsenge Upcoming Twist: कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक मेघा बरसेंगे में बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी के मुताबिक, नवजोत और भट्टी ने मिलकर मेघा को अपने खेल में फंसा लिया है। दूसरी ओर अर्जुन लगातार लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटा हुआ है, मगर वह इस बात से अनजान है, कि अब इस गिरोह में गलती से मेघा भी शामिल हो गई है। मेघा डांस के बहाने 20 लड़कियों को दुबई लेकर जा रही है, जिससे किसी को शक नहीं होगा। मेघा के दुबई जाने से अर्जुन खफा है, मगर मेघा अर्जुन की सुनना नहीं चाहती है। लोहड़ी पर मेघा और अर्जुन एक-दूसरे से मिलते हैं और एक-दूसरे को बधाइयां देते हैं। वे दोनों साथ में काफी प्यारा डांस भी करते हैं।
दूसरी ओर भट्टी का गैंग उन लड़कियों को कोई नशीली इंजेक्शन लगाता है, जिससे वे बेहोश हो जाती है। इसी बीच अर्जुन इस बात से परेशान है, कि वह उन गिरोह को क्यों नहीं पकड़ पा रहा है। जबकि मेघा उन लड़कियों की पासपोर्ट लेकर निकलती है और उनसे मिलने का फैसला करती है। लेकिन, मेघा देखती है, कि सभी लड़की बेहोश है और तभी एक गुंडा मेघा पर हमला बोल देता है। मेघा जैसे-तैसे कर अपनी जान बचाती है और बाहर उसे भट्टी मिलता है, जिसे वह इस बारे में बताती है। लेकिन, जल्दी ही मेघा को पता चलता है, कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड खुद भट्टी है।
खैर, देवियों और सज्जनों, क्या अर्जुन मेघा को बचा पाएगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और ऐसे ही अपडेट जानने के लिए जुड़े जुड़े रहे हमारे।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor