Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 11, 2025 03:36 AM IST
Megha Barsenge Upcoming Twist: कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक मेघा बरसेंगे में बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी के मुताबिक, मेघा अपनी बुआ यानी गोल्डी से स्कूलों में नौकरी के लिए कहती हैं, जिसके बाद गोल्डी को अपनी तकलीफ याद आ जाती है। गोल्डी मेघा को अपना दुख बताना चाहती थी, मगर वह रुक जाती है। इसी के साथ मेघा अपने लिए नई नौकरी की तलाश में जुट जाती है। जबकि दूसरी ओर कॉफी को देखकर अर्जुन को मेघा की याद आती है। अगले दिन सुबह जब अर्जुन उठता है, तो उसे पता चलता है, कि मेघा ने उसके सारे शर्ट के बटन लगा दिए है। इसी बीच मेघा का अर्जुन को फोन आता है। अर्जुन मेघाल का आभार व्यक्त करता है और इसके साथ ही मेघा अर्जुन को खुशखबरी सुनाती है, कि उसने खुद का नया बिजनेस सोचा है।
मेघा अर्जुन को बताती है, कि उसने खुद का डांस क्लास शुरू करने का फैसला किया है। इस डांस क्लास की ओपनिंग में मेघा अर्जुन को आने के लिए कहती हैं, जिसपर अर्जुन कहता है, कि वह कोशिश करेगा। अर्जुन और मेघा की बातों को नवजोत सुन लेती है और वह अर्जुन को मेघा के डांस क्लास की ओपनिंग में जाने से रोकने की प्लानिंग करती है। जबकि मेघा रब से प्रार्थना करती हैं, कि अर्जुन उसकी खुशी में शामिल हो। अगले दिन मेघा को अर्जुन की गाड़ी दिखाई देती हैं, मगर गाड़ी में अर्जुन को छोड़कर उसका पूरा परिवार रहता है। मेघा निराश होकर अपनी नई शुरुआत करने का फ़ैसला करती है।
खैर, देवियों और सज्जनों, आपको क्या लगता है? अर्जुन मेघा की खुशी में शामिल होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में बताएं और ऐसे ही अपडेट जानने के लिए जुड़े जुड़े रहे हमारे।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa