Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 29, 2025 02:50 PM IST
Mannat Har Khushi Paane Ki Spoiler Alert: कलर्स चैनल का नया शो मन्नत हर खुशी पाने की ने लोगो का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है, जहां मन्नत (आयशा सिंह) ने सभी का दिल जीत लिया है और नौकरी अपने नाम कर ली है। इसी के साथ ऐश्वर्या और मन्नत को बात करते हुए किचन से श्रुति देख लेती हैं, जिसके बाद वह हड़बड़ा जाती है। दरअसल, श्रुति देखती है, कि ऐश्वर्या ही उसकी बहन सोनिया है, जिसने मन्नत को जन्म देने के बाद दरिया किनारे छोड़ दिया था। जब मन्नत घर आकर अपनी मां को नौकरी के बारे में बताती हैं, तब श्रुति उसे ऐश्वर्या के यहां काम करने से मना कर देती है।
मन्नत अपनी मां से सवाल करती है, कि वह इतनी अच्छी नौकरी को लात मारने के लिए क्यों कह रही है? श्रुति मन्नत को समझाते हुए कहती हैं, कि ऐश्वर्या अच्छी औरत नहीं है और वह उसे नुकसान पहुंचा सकती है। मन्नत कुछ भी नहीं समझती है और वह अपनी मां से कहती है, कि ऐश्वर्या किसी के साथ गलत नहीं कर सकती है। मन्नत की बातों को सुनकर श्रुति और भी ज्यादा बेचैन हो जाती है और मन्नत से कहती है, कि ऐश्वर्या ऐसा कर सकती है। इसके अलावा वह यह भी बताती है, कि ऐश्वर्या उसकी बहन सोनिया है, जिसने मन्नत को जन्म देते ही दरिया किनारे छोड़ दिया था।
अब देखना यह काफी दिलचस्प होगा, कि मन्नत इस सच को जानने के बाद क्या करेगी? इस बारे में और जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor