Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 18, 2025 09:29 AM IST
Mannat Har Khushi Paane Ki Spoiler Alert: कलर्स चैनल का नया शो मन्नत हर खुशी पाने की ने लोगो का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है, जहां मन्नत (आयशा सिंह) ने ऐश्वर्या सिंह से मुलाकात की और अपनी इंटरव्यू पूरा किया। विक्रांत के इशारे से ऐश्वर्या को मन्नत को सेलेक्ट करना पड़ता है। जल्दी ही मन्नत का पैर फिसलता है, मगर फिर से विक्रांत ने उसे बचा लिया। मन्नत और विक्रांत की नजदीकी से ऐश्वर्या चिढ़ गई है और वह मन्नत की खबर निकालने की कोशिश करती है। ऐश्वर्या को मन्नत पर शक होता है और वह उसका पीछा करते हुए उसके मोहल्ले में पहुंच जाती है। जब ऐश्वर्या को पता चलता है, कि मन्नत के अलावा मल्लिका ने भी उससे झूठ बोला है, तो वह भड़क जाती है।
वह मल्लिका को फोन पर फटकार लगाने लगती है। तभी पीछे मन्नत की मां यानी श्रुति (ममता वर्मा) ऐश्वर्या की आवाज पहचान लेती हैं, जो उसकी बहन सोनिया है। यही नहीं सोनिया ही मन्नत की मां है, जिसने मन्नत को पैदा होते ही दरिया किनारे छोड़ दिया था। अगले दिन मन्नत ट्रायल देने के लिए ऐश्वर्या के रेस्टोरेंट में जाती हैं, जहां ऐश्वर्या ने पहले ही फैसला कर लिया है, कि वह मन्नत को नौकरी पर नहीं रखेगी। मन्नत किचन के खाना बनाना शुरू करती है और उसके हाथों से काफी समाना गिर जाता है। अब मन्नत घबरा गई है, कि कहीं उसके हाथ से ये नौकरी न चली जाए।
अब आगे क्या होगा? इस बारे में और जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor