Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 16, 2025 09:51 AM IST
Mannat Har Khushi Paane Ki Spoiler Alert: कलर्स चैनल का नया शो मन्नत हर खुशी पाने की ने लोगो का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है, जहां मन्नत (आयशा सिंह) के लिए मल्लिका ने काम देखकर रखा हुआ है। वह चाहती है, कि मन्नत उसकी मां और विक्रांत के रेस्टोरेंट में काम करे, मगर ऐश्वर्या को गरीब लोग पसन्द नहीं है। इसी के साथ मल्लिका की पार्टी वाली पोल भी खुल गई है, जिसके कारण ऐश्वर्या ने मल्लिका को घर से निकलने के लिए मना कर दिया है। मल्लिका ने मन्नत को विक्रांत के घर बुलाती है, जहां मल्लिका और उसका पूरा परिवार ठहरा है। इसी के साथ मन्नत विक्रांत से बीच-बचाकर मल्लिका तक पहुंचती है। मल्लिका मन्नत को अपने कपड़े देती है और उसे इंटरव्यू के लिए भेजती है।
शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि ऐश्वर्या को मन्नत की रईसी पर शक होता है। वह उससे कहती है, कि उसे उसके यहां काम करने वाले रईस चाहिए, मगर मन्नत मल्लिका के कहने पर यह सच छुपाती है, कि वह चाल में रहती है। जल्दी ही ऐश्वर्या को मन्नत पर शक होता है और वह उसका पीछा करते हुए उसके मोहल्ले में पहुंच जाती है। जब ऐश्वर्या को पता चलता है, कि मन्नत के अलावा मल्लिका ने भी उससे झूठ बोला है, तो वह भड़क जाती है। वह मल्लिका को फोन पर फटकार लगाने लगती है। तभी पीछे मन्नत की मां यानी श्रुति (ममता वर्मा) ऐश्वर्या की आवाज पहचान लेती हैं, जो उसकी बहन सोनिया है। यही नहीं सोनिया ही मन्नत की मां है, जिसने मन्नत को पैदा होते ही दरिया किनारे छोड़ दिया था।
अब आगे क्या होगा? इस बारे में और जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor