Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 24, 2025 01:05 PM IST
Mannat 23rd September 2025 Written Update : ऐश्वर्या का सच आया सामने, विक्रांत और मन्नत हुए एक ?
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत की जान को धैर्य बचा लेता है। जिसके बाद ऐश्वर्या का सच भी सामने आ जाता है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत मन्नत और ऐश्वर्या से होती है। जहां मन्नत की बातों पर ऐश्वर्या हंसती है और कहती है, क्या तुम्हारा ये प्लान फेल हो गया है और मुझे पता नहीं चला ऐसा सोच रही हो तुम ? ऐश्वर्या उसे कैमरे के बारे में बताती है जिसके बाद मन्नत को सच में लगने लगता है कि उसका प्लान फेल हो गया है।
धैर्य ने बचाई विक्रांत की जान
मल्ला अपने प्लान को अंजाम देने ही वाली होती है धैर्य उसके कमरे का दरवाजा खटखटाता है और मल्ला छिप जाती है अंदर जाकर। इस बीच ही धैर्य विक्रांत को बेहोश देखता है और उसे उठाने की कोशिश करता है। धैर्य को लगता है कोई और भी है यहां लेकिन मल्ला उसे नजर नहीं आती है। वही विक्रांत को देखने के लिए उसके पापा भी आते है और उसकी ये हालत को देखकर वो डर जाते है कि अचानक क्या हो गया इसे ? धैर्य उसे बदन पर एक निशान भी देखता है जैसे उसके शरीर पर भी होता है। धैर्य को विक्रांत की हालत देख समझ जाता है कि इसे नशे का इंजेक्शन दिया गया है। धैर्य अपने आदमी को इंजेक्शन लाने को कहता है और वो विक्रांत को देता है। विक्रांत अचानक से होश में आता है और धैर्य उसे मन्नत के बारे में पूछता है मन्नत कहा है ? विक्रांत को याद आता है कि कैमरा उसे लगाना था। धैर्य की बातें बिना वो वहां से चला जाता है और कैमरा ऑन कर देता है। मन्नत को ऐश्वर्या धमकी देती है जिसके बाद वो अनिरुद्ध को भी मारती है और उसकी वजह से अनिरुद्ध बेहोश हो जाता है। मन्नत की नजर कैमरे पर जाती है और वो देखती है कि कैमरा ऑन हो गया है। धैर्य विक्रांत के कमरे से जाता है तो उसे आवाज सुनाई देती है लेकिन वो इग्नोर कर नीचे जाता है। ऐश्वर्या एक - एक कर अपने गुनाह को कबूल करती है। जहां वो कहती है मल्ला और विक्रांत की शादी का सच उसके साथ ही चला जाएगा। मन्नत का मरना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ये सब सुनकर घरवालों के होश उड़ जाते है।
ऐश्वर्या हुई बेनकाब
मन्नत बार - बार अपने पापा को होश में लाने की कोशिश करती है लेकिन, अनिरुद्ध बेहोश ही रहता है। मन्नत कहती है हर बार उस बाबा जी के बंदे ने बचाया है और इस बार भी वही बचाएगा। ऐश्वर्या कहती है उसने यहां बॉम लगा दिया है कोई भी नहीं बचेगा और आएगा तो मर जाएगा। विक्रांत ये सुनकर मन्नत को बचाने जाता है और उसके पीछे धैर्य जाता है। धैर्य विक्रांत को शांत रहने के लिए कहता है क्योंकि वो मन्नत को कुछ भी नहीं होने देगा। नीतू ये सुनकर कहती है आपने सुना ना वहां बॉम है विक्रांत भी वहां जा रहा है कुछ कीजिए नहीं तो मै विक्रांत के बिना मत जाऊंगी। मल्ला अपनी मां को लेकर सोचती है ये सब नहीं कहना है नहीं तो, सब फंस जाएंगे। मल्ला चाहकर भी अपनी मां की मदद नहीं कर पाती है। ऐश्वर्या एक - एक कर सारा सच बताती है कि किस तरह उसने मल्ला को फेक किडनैप किया था। किस तरह विक्रांत का एक्सिडेंट हुआ था। किस तरह दादा जी की मौत हुई। मन्नत और ऐश्वर्या की ये बहस होती है। तभी वहां धैर्य और विक्रांत बॉम डिफ्यूज करने आते है और दोनों अपने मिशन में कामयाब होते है। लेकिन इस बीच ही विक्रांत का निशान धैर्य देखता है। नीतू गगन और सभी लोग हैरान हो जाते है ये सब सुनकर। ऐश्वर्या मन्नत को पाप की निशानी कहती है, क्योंकि वो कभी भी अनिरुद्ध से शादी नहीं करना चाहती थी। इसके साथ ही वो कहती है उसकी जिंदगी में अब कुछ ठीक चल रहा होता है और मन्नत खराब कर देती है आकर।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत को ऐश्वर्या कहती है पहले हमने वरुण को निशाना बनाया था और अब अनिरुद्ध को निशाना बनाया जाएगा। इस बीच में ही मन्नत को गोली लग जाती है और और वो बेहोश हो जाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa