Submitted By: Author: Varsha Mishra On Oct 23, 2025 10:00 PM IST
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत को मल्ला के प्लान का आइडिया लगता जाता है। जहां वो शालिनी की मदद से गेम को पलट देती है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहां शादी का जोड़ा दोनों को परिवार वाले देते है। ऐसे में श्रुति इमोशनल हो जाती है कि मन्नत के लिए कभी वो ड्रेस सिला करती थी। लेकिन आज वो इतनी बड़ी हो गई है उसके लिए शादी के जोड़े बन रहे है। मल्ला ये सब देखकर पक जाती है और कहती है, ये अब बहुत हुआ अब बॉम फोड़ने की बारी है। मन्नत की नजर मल्ला पर जाती है। जहां वो देखती है कि मल्ला ने अपने फोन को लैपटॉप से कनेक्ट कर रखा है।
मन्नत का प्लान
शालिनी की मदद से मन्नत इस प्लान को खराब करने को कहती है और मल्ला का फोन चुराने को कहती है। ऐसे में शालिनी मन्नत और विक्रांत के कुछ खास पल को सबके सामने दिखाती है और मन्नत दीपक से कहती है किचन में धमाका करो। जिसे सबका ध्यान उधर चला जाए। दीपक ऐसा ही करता है। वही ब्लास्ट होते वक्त सबका ध्यान वहां चल जाता है और शालिनी मल्ला का फोन चुरा लेती है। सबके सामने मन्नत और विक्रांत के कुछ खास पल का वीडियो प्ले होता है। वही रॉनी दोनों की जमकर तारीफ करता है मल्ला को समझ नहीं आता है कि ये अचानक क्या हुआ है ? शालिनी आउट हाउस में मन्नत को बुलाती है। जहां मन्नत अपना सारा प्लान शालिनी को बताती है। शालिनी कहती है, ये फोन लॉक लगा हुआ है कैसे करेगा कोई ? वही दूसरी तरफ हर जगह मल्ला अपने फोन ढूंढ रही होती है और ढूंढते - ढूंढते वो टेबल के नीचे चली जाती है। जहां उसके हाथ पर रवीना चढ़ जाती है।
विशाखा का गुस्सा
रवीना के जाने के बाद मल्ला फिर से ढूंढती है और ऐसे में वो धैर्य से टक्करा जाती है। धैर्य और दोनों में बहस हो जाता है और मल्ला को शक होता है कि, वो उसने ही उसका फोन लिया हुआ है। विक्रांत शालिनी को अपना बर्थ डेट डालने को कहता है। लेकिन दोनों ही पासवर्ड गलत होते है। विक्रांत कहता है वो हैकर्स को जानता है जो कर सकता है ये। ऐसे में मन्नत कहती है, अपने घर का मामला है बाहर चला जाएगा। तभी वहां एक नंबर से फोन आता है और फोन मन्नत उठा लेती है। जहां ऐश्वर्या मल्ला को सच सबके सामने लाने के लिए कहती है। क्योंकि सबूत की बहुत जरूरत है उसे। दूसरी तरफ धैर्य अपनी मां के लिए खाना लेकर जाता है और उसे गुस्सा करने से मना करता है क्योंकि मल्ला और मन्नत दोनों ही नजर रखे हुए है। ऐसे में कुछ भी गलती करना सही नहीं होगा। विशाखा अमन के साथ - साथ पैसों और पावर की बात करती है जो धैर्य को पसंद नहीं आता है। वो कहता है ऐसा कोई भी काम करने की जरूरत नहीं है। ऐश्वर्या फोन रखती है और मन्नत आईडिया देती है कि फेस लॉक से खोल सकते है ना ? मन्नत ये काम रात में करने के लिए कहती है तब तक शालिनी को अपने पास फोन रखने को कहती है। शालिनी फोन लेकर जाती है तब तक मन्नत उसे देखती है और विक्रांत मन्नत झगड़ा शुरू कर देते है। शालिनी को समझ जाता है और वो छिप जाती है। विक्रांत और मन्नत को लड़ता देख मल्ला खुश होती है कि दोनों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत मल्ला के फोन में वो वीडियो देख लेता है। जिसके बाद वो धैर्य से सवाल जवाब करती है। धैर्य उसे अपने हक की बात बताने का एक मौका मांगता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa