Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 23, 2025 12:31 PM IST
Mannat 22nd September 2025 Written Update : मन्नत का प्लान हुआ फेल ? विक्रांत हुआ बेहोश
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अपने ही प्लान को लेकर परेशान रहती है। जिसके बाद विक्रांत का फायदा मल्ला उठाने की कोशिश करती है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत जहां सभी लोग गरबा खेल रहे होते है और धैर्य की नजर सिर्फ और सिर्फ अनिरुद्ध को ढूंढ रही होती है। वही गरबा के बीच धैर्य की नजर ढोल वाले पर जाती है और वो कोई और नहीं बल्कि अनिरुद्ध ही रहता है। धैर्य उसके पास जाता है और मन्नत विक्रांत को बताती है। धैर्य के पास विक्रांत आता है और गरबा खेलने के लिए कहता है। धैर्य को लगता है ये शायद उसका भ्रम ही होता है। वही शालिनी दूसरी तरफ कैमरा लगा रही होती है। मन्नत विक्रांत और धैर्य को लेकर आती है गरबा खेलने के लिए। इस बीच ही शालिनी के पास मन्नत जाती है और कहती ह कैमरा लगा गए है क्या ? शालिनी ने दो सेट के दिए होते है। वही मन्नत एक लगा देती है। मन्नत को बाहर धैर्य ढूंढ रहा होता है और कलर बॉम लेकर मन्नत आती है और कहती है ये नहीं रहेगा तो मजा कैसे आएगा ? मल्ला और विक्रांत सबको गरबा खेलने के लिए बुलाते है।
ऐश्वर्या हुई किडनैप
गरबा की धुन में सब जमकर नाचते है। वही ऐश्वर्या बाहर जाने का प्लान बनाती है और फोन पर अपना काम करती है। अनिरूद्ध की नजर उस पर रहती है और वो उसे किडनैप कर ले जाता है। विक्रांत ये सब देखता है और कहता है सच सबके सामने लाने का वक्त आ गया हुआ है। इवेंट से मन्नत और विक्रांत दोनों गायब हो जाते है और धैर्य को ये बात समझ आ जगाएगा। विक्रांत अपना काम ही करने जाता है तब तक उसे कोई इंजेक्शन मार देता है और ये कोई और भी बल्कि मल्ला होती है। ऐश्वर्या को कुर्सी बांध कर अनिरुद्ध रखता है। जिसके बाद अनिरुद्ध ऐश्वर्या को टॉर्चर करता है और अपने गुनाह का सच कहने को कहता है। ये सब मन्नत देख रही होती है। मन्नत सोच में रहती है अचानक कैमरे चालू क्यों नहीं हुए है ? अनिरुद्ध की नजर भी कैमरे पर ही रहती है जिसका फायदा ऐश्वर्या उठाती है और वो बार - बार कहती है उसे छोड़ देने को। इस बीच ऐश्वर्या के हाथ की रस्सी ढीली हो जाती है और वो अनिरुद्ध को धक्का देकर बंदूक अपने हाथ में लेने की कोशिश करती है लेकिन तब तक अनिरुद्ध मन्नत नाम पुकारता है और मन्नत वहां से बंदूक ले लेती है। ऐश्वर्या को मन्नत कहती है आज वो उसके पापा को चोट नहीं पहुंचा सकती है। दूसरी तरफ विक्रांत को बेहोश कर मल्ला अपना प्लान शुरू कर देती है। सबूत के तौर पर मल्ला वीडियो रिकॉर्ड करती है। मल्ला विक्रांत से कहती है, उसको पाने के लिए वो किसी भी हद्द तक जा सकती है। इतनी सुंदर वाइफ के लिए कोर्ट भी सबूत मांगेगा। लेकिन आज मैने भी सबूत बना लिया है। मल्ला अपनी मॉम को मैसेज कर देती है कि सब उसके हिसाब से चल रहा है।
धैर्य को हुआ शक
ऐश्वर्या को मन्नत धमकी देती है और कहती है आज सच आएगा सबके सामने। ऐश्वर्या कहती है बंदूक की नोक पर कोई सबूत नहीं होता है। मन्नत को समझ नहीं आता है कि, विक्रांत क्यों कैमरा ऑन नहीं कर रहा है ? मन्नत ठान लेती है और अनिरुद्ध को कैमरे की तरफ इशारा करती है। मन्नत मन ही मन सोचती है कि, आज बस उसका प्लान कामयाब हो जाए। धैर्य को ऐश्वर्या और मन्नत दोनों ही नजर नहीं आते है जिसकी वजह से उसकी टेंशन और बढ़ रही होती है। दोनों को ढूंढने के लिए धैर्य ऊपर की ओर जाता है। लेकिन बीच में ही उसका कुर्ता फट जाता है। मन्नत को गन नीचे रखने को कहती है और कहती है इस बात से कोई सबुत नहीं बनने वाला है। मन्नत को अपने हाथ में गन रखता देख उसके हाथ कांपने शुरू हो जाते है। जिसके बाद मन्नत को देखकर ऐश्वर्या हंसना शुरू कर देती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ऐश्वर्या के निशाने पर मन्नत आ जाती है। वही कैमरा भी चालू हो गए होते हैं। ऐश्वर्या अपना सारा सच कबूल करती है और परिवार वालों के सामने भी ये सच आ गया होता है। मन्नत के साथ इस जंग में अनिरूद्ध और विक्रांत भी रहते है। वही मन्नत ऐश्वर्या को कहती है आपका ये सच सबके सामने आ गया है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor