Submitted By: Author: Varsha Mishra On Oct 22, 2025 07:41 PM IST
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत की मेंहदी सेरेमनी होती है। वही लोगों कुछ ना कुछ कहकर मन्नत की सेरेमनी खराब करने की कोशिश करते है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहां विक्रांत धैर्य के सीनियर से उसकी बात करवाता है मन्नत की। जहां उसे पता चलता है कि, धैर्य का ट्रांसफर यहां सिर्फ एक सजा के तौर पर की गई थी इसके अलावा कुछ भी नहीं है। वही धैर्य को इस बात की भनक पहले से ही होती है कि उसके पीछे सवाल जवाब करने जाएगी। धैर्य ने अपना भी प्लान बना रखा हुआ था। वही दूसरी तरफ फंक्शन के लिए सभी तैयार हो कर नीचे आते है। तब तक मल्ला धैर्य को धमकाने की कोशिश करती है उसके कमरे में जहां वो कहती है वो क्या करने की कोशिश कर रहा है सब उसे समझ आ रहा है। धैर्य मल्ला के सामने झुकता नहीं है और कहता है उसे जो करना है वो करे। धैर्य को ये सब बातों का फर्क नहीं पड़ता है।
विशाखा और नीतू की बहस
धैर्य और सभी लोग नीचे आते है। जहां रॉनी भी नीचे आता है और सबसे मिलता है। मन्नत इस दौरान विक्रांत से चैट कर रही होती है और तब तक रॉनी देखता है नीतू अपना वाला हार नहीं पहना है। ऐसे में वो पूछता है नीतू से तब तक विशाखा वहां आती है और हार देखकर उसके होश उड़ जाते है। रॉनी को गुस्सा आता है लेकिन नीतू उसे शांत होने के लिए कहती है क्योंकि वो नहीं चाहती है कि, इस बात पर कोई बहस हो जाए। मन्नत विशाखा को देखती है और उसके हार की तारीफ करती है। जहां वो कहती है ये हार विक्रांत की मां का है तो अगर जब ये हार विक्रांत सर देखेंगे तब वो ये हार लेकर नीतू मैंम को दे देंगे। विशाखा कुछ भी नहीं कहती है। वही धैर्य मन्नत को लेकर परेशान रहता है क्योंकि, मन्नत का शक विशाखा और धैर्य को लेकर गहरा होते जा रहा है।
मन्नत की मेंहदी सेरेमनी
डांस का फंशन शुरू होता है और सभी एक दूसरे के साथ डांस कर रहे होते है। मल्ला धैर्य को लेकर सोचती है इसका पोल वो जल्द ही खोल देगी। इस बीच विशाखा को नेकलेस की वजह से खुजली हो रहा होता है और तब वहां विक्रांत आता है। जहां वो सबसे मिलता है और सबके साथ डांस करता है। डांस के बीच ही विशाखा नेकलेस फेंक देती है। सभी ये देखकर हैरान हो जाते है और विक्रांत नेकलेस को देखकर कहता है ये मेरी मां का नेकलेस है बुआ जी के पास कैसे आया ? मन्नत बात को संभालती है और कहती है शायद गलती से। नीतू को विक्रांत नेकलेस खोने को कहता है जिसमें मन्नत उसकी मदद करती है और विक्रांत जैसे ही उसे डायरेक्ट पहनाता है तब तक मन्नत उसे रोकर वेट टिशू से साफ करके नीतू को पहना देती है। फंक्शन एक बार फिर से स्टार्ट हो जाता है। जहां मन्नत विशाखा को कहती है, मैने कहा था ना विक्रांत सर ये नेकलेस आपके पास नहीं रहने देंगे। वही हुआ ना ? विशाखा अपने कमरे में चली जाती है। वही मन्नत की मेंहदी सेरेमनी चालू हो जाती है और रॉनी नीतू को गाना गाने के लिए कहते है लेकिन नीतू नहीं गाती है और इस पर दादी कहती है ऐसा इस बार कुछ नहीं होगा क्योंकि नीतू के पसंद की बहु नहीं है। बात को संभालने के लिए श्रुति कहती है वो गा देगी गाना क्योंकि उसकी पसंद की शादी है। इस बीच रवीना शगुन के मेंहदी का कहती है, जहां पहला शगुन सास ही लगाती है। लेकिन यहां कुछ नहीं है ऐसा ? विक्रांत के मन भी सवाल होता है कि क्या मॉम लगाएगी मेंहदी ?
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मल्ला ठान लेती है कि इस बार वो विशाखा का सच सबके सामने लेकर आएगी। क्योंकि उसने धैर्य और विशाखा की बात सुन ली होती है। वही मन्नत नीतू से कहती है वो विशाखा से डर क्यों रही है ? उसे पता है वो नीतू को ब्लैकमेल कर रही है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor
Amar Kaushik News Update: Read about Aneet Padda in Shakti Shalini