Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 27, 2025 05:33 PM IST
Ishani 27th September 2025 Written Update : शाश्वत से ईशानी ने मांगी माफी, पीहू को लगा अनुराग के लिए बुरा
स्टार प्लस के सीरियल ईशानी की कहानी दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां आज के एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ईशानी शाश्वत की मदद के लिए उसके घर जाती है। जहां शाश्वत और सभी लोग उसे माफी मांगते है।
क्या होगा खास एपिसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत ईशानी और पीहू से होती है। जहाँ दीदी ईशानी से माफ़ी मांगती है और कहती है, उसने जो भी किया है ईशानी के साथ उसका उसे पछतावा है और दीदी इस चीज के लिए ईशानी से माफ़ी भी मांगती है। वही ईशानी दीदी को माफ़ी मांगने से मना करती है क्यूंकि इसमें सिर्फ और सिर्फ नंदिनी की गलती है। क्यूंकि वो दूसरों के घर में आकर सबको उसने धोखा दिया है। वही ईशानी से पीहू भी माफ़ी मांगती है। वो कहती है, इस माफ़ी के लायक भी नहीं है वो लेकिन हो सके तो उसे माफ़ करो दो। ईशानी ऐसा करने से मना करती है क्यूंकि पीहू ने उसके बुरे वक़्त में भी उसका साथ दिया है और सभी के बुलाने पर भी वो आती क्यूंकि वो पीहू को अपनी बेटी मानती है।
नंदिनी ने उठाया ईशानी पर हाथ ?
नंदिनी तीनो को एकसाथ देखती है। जहाँ वो फैमिली को लेकर कहती है यहाँ तो मिलना जुलना चल रहा है। क्या बात है ? ईशानी को नंदिनी कहती है, जिस घर से उसे धक्के मार के निकाला गया था। उसी घर में ईशानी वापस मुँह उठाकर आ गई है। ईशानी इस बार नंदिनी को करारा जवाब देती है और कहती है, जिस इंसान की नियत साफ़ रहती है उसे सोच समझ कर बोलने की जरूरत नहीं होती है। नंदिनी और ईशानी की बहस हो जाती है। जहाँ नंदिनी को ईशानी बेकार औरत कहती है और कहती है शाश्वत के हक़ के लिए वो कोर्ट जाएगी। सबको बताएगी कि, उसने कैसे धोखे से पेपर को साइन करवाया है। वही नंदिनी को इस बात से गुस्सा आ जाता है और वो ईशानी पर हाथ उठाती है लेकिन ईशानी उसे रोक देती है और कहती है ऐसी गलती उसे वापस नहीं होनी चाहिए। नंदिनी को ईशानी घर से चले जाने को कहती है और कहती है इस वक़्त वो यहाँ रही तो, पुलिस को वो बुला लेगी।
अनुराग ने की मदद
ईशानी मदद के लिए अनुराग को फ़ोन करती है। वही पीहू कहती है वो अनुराग को फेस नहीं कर पाएगी लेकिन ईशानी उसे समझाती है कि, अनुराग अच्छा है और वो उसका प्रोफेसर है। पीहू को वो माफ़ कर देगा। शाश्वत नींद में पीहू का नाम लेता है और पूछता है ईशानी आई है क्या ? ईशानी को देखकर शाश्वत उसे माफ़ी मांगता है और कहता है, उसने जो भी किया नंदिनी के कहने पर किया था। ये जानते हुए कि, ईशानी सही है और हमेशा सबका भला सोचेगी। शाश्वत ईशानी को मदद करने के लिए कहता है। अनुराग ऊपर आता है और पीहू उसे माफ़ी मांगती है। अनुराग उसे माफ़ी करता है और कहता है समय ज्यादा नहीं है लेकर हमे किसी भी हालत में जाना होगा। अनुराग की कार में शाश्वत को हॉस्पिटल लेकर जाया जाता है। शाश्वत की हालत को देखकर उसे जल्द से जल्द एडमिट करने को कहा जाता है। वही फीस की बात आती है कि हम अभी फीस कैसे भरेंगे ? अनुराग पीहू और ईशानी को अंदर जाने के लिए कहता है और कहता है, वो फीस भर देगा। ये देखकर ईशानी हैरान हो जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
ईशानी और अनुराग सभी लोग शाश्वत को लेकर डॉक्टर के पास आते है। जहां डॉक्टर कहते है उनकी जान अब किसी भी वक्त जा सकती है क्योंकि पेशेंट को सही समय पर नहीं लाया गया है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor
Amar Kaushik News Update: Read about Aneet Padda in Shakti Shalini