Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 16, 2025 04:05 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 16 January 2025 Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) बेहद शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां अशिका कियान के जरिए घर में अपने पैर जमाने की योजना बनाया है। अशिका धीरे-धीरे रजत की मां के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी ओर सवि अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहती हैं, मगर उसका ध्यान लगातार भटक रहा है। सवि को एग्जाम वाले दिन और ईशान याद आता है, जिसके कारण उसके कानों में गोलियों की आवाज सुनाई देती है। इसी बीच सवि असली गोली की आवाज सुन लेती है, जिसे सुनकर वह घबरा जाती है और देखती है, कि कियान गेम खेल रहा है और यह गोली की आवाज गेम की थी। सवि घबराहट में कियान के टैबलेट को गिरा देती हैं, जिसके बाद घर में काफी हंगामा होता है। अशिका इस मौके का फायदा उठाती है और सभी के सामने सवि को नीचा दिखाती है। इसी के साथ वह रजत के सामने नहीं भोली बनने की कोशिश करती हैं, जिससे रजत की नजर में सवि गिर जाए।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि अशिका कियान को घर में चारो-ओर खोजती है और उसे चिल्लाकर-चिल्लाकर आवाज लगाती है। हालांकि, कियान का कोई पता नहीं चलता है। वह सवि से इस बारे में सवाल करती है, कि क्योंकी कियान को संभालने की जिम्मेदारी सवि को दी गई थी। रजत भी सवि से यही सवाल करते हुए उसपर गुस्सा करता है।
क्या अशिका की चाल को समझ पाएगी सवि? जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
Sachin suspects Roshni’s motives as she secretly seeks Chitti’s help. Chitti reveals Dilip’s theft, plotting against Sayali during the Janmashtami Dahi Handi.
12th August 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : आरती और वेद की हुई बहस, राजपूतों के घर पहुंची आरती
12th August Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: युवी और कथा में हुई बहस, गायत्री की कथा ने की मदद, मां की यादों में डूबा युवी
12th August Parineeti Written Update : क्या जसलीन करेगी नीति का पर्दाफाश ? प्रीत और आदित्य के बीच हुई बहस, दादी की बिगड़ी तबियत
Nisha and Neeti plot to poison food to frame Preet, while Aditya’s mixed signals confuse her. Sushma catches their banter, sensing hidden feelings.
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें