Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 20, 2025 06:41 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां मिश्का ने दीपिका और चिराग को क्लास में बंद कर दिया है, मगर जल्दी ही उनकी रिहाई होती है। चिराग के बाहर आने के बाद मिश्का उसे दीपिका के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती हैं, मगर चिराग पर इसका कोई असर नहीं होता है। जल्दी ही स्कूल कॉम्पिटिशन में रागनी, चांदनी, चिराग और दीपिका एक ही टीम में शामिल होते हैं। चिराग दीपिका के साथ रोमांटिक डांस करता है, मगर जल्दी ही उसे एहसास होता है, कि यह बस उसका भ्रम है। दीपिका और चिराग को नजदीक लाने में रागनी और चांदनी का हाथ है, जिन्हें अब मिश्का की शातिर दिमाग से बचना होगा। मिश्का स्कूल के प्यून को रागनी और चांदनी को एक कमरे में बंद करने के लिए कहती हैं, मगर जब बच्चों को कमरे में धक्क मारा जाता है, तो वे मिश्का की अंगूठी देख लेते हैं।
बच्चों के गुम होने का इल्जाम मिश्का दीपिका पर लगाती हैं, जिसके बाद चिराग का गुस्सा दीपिका पर फुट पड़ता है। दीपिका बच्चों को चारो तरफ खोजती है, इसी बीच उसे एक कमरे से बच्चों की आवाज सुनाई देती है। दीपिका बच्चों को बचाती हैं, जिन्हें धुएं का असर लग चुका है। लावण्या ने फैसला किया है, कि सभी लोग एक साथ एक गाड़ी में घर जाएंगे और रास्ते में दीपिका को उसके घर छोड़ दिया जाएगा।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि स्कूल में चांदनी बेहोश हो जाती है। सभी लोग उसे चिराग के पास लेकर आते हैं। सभी का मानना है, कि चांदनी को फूड पॉयजनिंग हुआ है। इसके अलावा चिराग ने स्टाफ को चांदनी की मां को बुलाने के लिए कहा है। वह सभी दीपिका को बुलाने की बात करते हैं, जिसपर चिराग कहता है, कि दीपिका नहीं चांदनी की मां को बुलाओ। स्टाफ वाले चिराग को बताते हैं, कि रागनी की सांवरी मां यानी दीपिका ही चांदनी की मां है। चिराग यह सब सुनकर दंग रह जाता है। जबकि मिश्का अपनी चाल से काफी खुश है।
अब आगे क्या होगा? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे और शो से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor