Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 18, 2025 04:23 AM IST
Dil Ko Tumse Pyaar Hua Spoiler: स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में (Dil Ko Tumse Pyaar Hua ) बेहद निराला ट्विस्ट देखा जा रहा है, जहां रागिनी के साथ चिराग दीपिका के घर रुकने का फैसला करता है। दूसरी ओर ओमकार और लावण्या ने चांदनी को अपने साथ मित्तल हाउस में रखा है। चांदनी अपने दादा-दादी के साथ खुश है और वे लोग भी उसे ढेर सारी चीजों से लुभाने ने व्यस्त नजर आते हैं। वहीं दीपिका के घर में चिराग उसके साथ खाना बनाने का फैसला करता है, मगर सब्जी काटतें समय उसका हाथ कट जाता है। दीपिका चिराग की फ़िक्र करती है और उसे किचन से बाहर जाने के लिए कहती है। बाद में, रागनी, चिराग और दीपिका एक साथ एक बिस्तर पर रात गुजारते हैं। अगले दिन सुबह रागनी के लिए दीपिका मूंग के चिल्ले बनाती हैं, मगर ये चिल्ला चिराग को पसंद नहीं है। जबकि चांदनी को भी चिल्ले पसंद नहीं है, जिसे देखकर लावन्या और ओमकार खुश होते हैं। वे दोनों चांदनी को ढेर सारी गिफ्ट्स देते हैं और लावन्या उसे उसके घर छोड़ने का फैसला करती है। दूसरी ओर चिराग भी रागनी के साथ मित्तल हाउस के लिए रवाना हो गया है। इसी बीच लावन्या चांदनी को लेकर दीपिका के घर पहुंचती हैं। तभी अचानक, चिराग दोबारा दीपिका के घर आ जाता है। दरसअल, रागिनी के कारण चिराग को वापस लौटना पड़ा। रागिनी और चांदनी एक-दूसरे से मस्ती करते हैं। इसी बीच चांदनी गलती से चिराग के सामने दीपिका को मां बुला लेती है। चिराग चांदनी से इस बारे में सवाल करता है।
अब शो के आने वाले ट्विस्ट में आप सभी देखेंगे, कि चिराग को चांदनी दीपिका के घर में मिलती है, जिसे देखकर उसे शक होता है, कि कहीं चांदनी दीपिका की तो बेटी नहीं? इसके अलावा रागिनी और चांदनी के स्कूल में एनुअल फंक्शन रहता है। इस फंक्शन में सारे स्टूडेंट्स के पैरेंट्स आए रहते हैं। इसी लिए चिराग और दीपिका भी स्कूल में आमने-सामने आते हैं। चिराग चांदनी से पूछता है, कि वह यहां कैसे पहुंच गई है, जिसपर वह उसे बताती है, कि वह स्कूल के नजदीक में ही रहती है। वहीं चिराग के सामने टीचर ने दीपिका को कह दिया कि वह आज फैमिली बनकर आई है। चिराग यह सब सुनकर झटका खा गया है और सोचने पर मजबुर हो गया है, कि दीपिका किसके साथ आई है? चिराग इस बारे में दीपिका से सवाल करता है।
क्या चिराग को पता चल जाएगा, कि दीपिका और चांदनी मां-बेटी है? हमे अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे और शो से जुड़ी ताज़ा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे।
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor