Submitted By: Author: Vishal Dubey On Jan 21, 2025 09:34 AM IST
Baalveer Fame Dev Joshi Gets Engaged: टीवी जगत के लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेता देव जोशी (Dev joshi) के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। अभिनेता ने हाल ही में अपनी सगाई की जानकारी दी है और अपने जीवनसाथी का भी खुलासा किया है। इस खबर की पुष्टि करने के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया, जिसपर उनके 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं।
देव जोशी को सोनी सब के शो बालवीर में बालवीर के किरदार से खास पहचान मिली थी, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। अब वह युवावस्था में कदम रख चुके हैं और अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा कर रहे हैं।
अभिनेता ने 19 जनवरी को अपनी मंगेतर आरती के साथ सगाई की और इस खबर को 20 जनवरी को इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर किया। उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "और हमने हमेशा के लिए तय कर लिया है! यहाँ प्यार, हंसी और साथ में अनगिनत खूबसूरत यादों का एक जीवन है। #सगाई #हमेशा के लिए शुरू #देवआरती।"
इसके अलावा, देव ने मां कामख्या के दरबार से एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी मंगेतर आरती के साथ पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही अभिनेता ने यह बड़ी खुशखबरी साझा की, वैसे ही उन्हें उनके फैंस द्वारा बधाइयां मिलनी शुरू होगी।
टीवी जगत की बड़ी खबरों को सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।
16th July Meri Bhavya Life Written Update: क्या शांति लेगी भव्या की जान ? रिशांक ने किया भव्या को किडनैप, बुआ मां की जाल में फंसा रिशांक
In Meri Bhavya Life 16th July 2025 episode, Buamaa plots to kill Rishank and frame Bhavya, while Bhavya senses danger and races to save him.
16th July 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : पुलिस ने दी उदय राजवंशी को धमकी, वेद और आरती की हुई नए प्यार की शुरुआत
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
16th July 2025 Jaadu Teri Nazar Written Update: उर्वी का सच आया सामने ? क्या बकासुर को ला पाएगी गौरी वापस
Sidharth Malhotra and Kiara Advani welcome a baby girl, fulfilling Sidharth’s mother's wish. The couple shared the news with a heartfelt Instagram post.