Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 09, 2025 06:00 PM IST
9th July 2025 Jaadu Teri Nazar Written Update: क्या गोलू की जान के लिए गौरी देगी अपनी कुर्बानी ? विहान और गौरी हुए अलग !
स्टार प्लस के सीरियल जादू तेरी नजर में इन दिनों चल रहा है बेहद दिलचस्प ड्रामा जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, गोलू को होश में लाने के लिए गौरी को देनी होगी अपनी जान की कुर्बानी।
क्या होगा खास आज के एपीसोड में
एपिसोड की शुरुआत गौरी और विहान से होती है। जहां कुछ लोगों को मोहना गौरी और विहान को मारने के लिए भेजती है। गौरी और विहान को समझ नहीं आता है वो क्या करे ? गौरी पर हमला करने शख्स आता है। तभी विहान गौरी की जान बचाता है और कहता है तुम गोलू के पास जाओ मैं यहां देखता हूं। गौरी डरी रहती है और विहान को कहती है विहान हमारा बेटा अकेले है वहां। विहान कहता है चलो तुमने माना तो वो हमारा बेटा है। गौरी गोलू के पास चली जाती है।
मोहना की चाल में फंसा गोलू ?
गोलू पेड़ पर चला जाता है क्योंकि लोगों से उसे खतरा होता है। मोहना खुश होती रहती है कि, अब वो गोलू की शक्ति को लेकर अब महाडायन बन जाएगी। नानी सबको बताती है कि अगर वो तुम्हारे पास आते तो उनके जैसे तुम भी हो जाते। नानी कहती है हर हाल में हमें अब गोलू और गौरी को बचाना होगा। ताकि, गोलू की जान बच पाए। विहान वहां के लोगों से लड़ता है और सबको एक - एक करके मार देता है। सभी लोग गौरी के पास जाने के लिए निकलते है तब तक वहां मोहना आ जाती है और सभी लोग अपने हथियार लेकर तैयार हो जाते है। मोहना कहती है ये सब बहुत छोटे हथियार है। मै गोलू का खून पीकर और भी शक्तिशाली बन गई हूं। मोहना सोचती है कि हर हाल में अब उसे गोलू के पास पहुंचना होगा। गौरी गोलू को पेड़ पर देखती है और सोचती है कि, कान्हा जी ने गोलू को आशिर्वाद दिया है। गोलू के पास माखन आ जाता है। गौरी समझ जाती है कि, गोलू उसे इशारे दे रहा है। गौरी कान्हा जी से प्रार्थना करती जाती और अपना प्लान कामयाब करती है। गौरी पत्थरों से मटके पर निशाना लगाती है और वो प्रसाद सभी लोगों पर गिर जाता है। जिसकी वजह से लोग अपने अलसी रूप में आ जाते है। गोलू को गौरी गोद में ले लेती है और उसकी जान में जान आ जाती है।
परिवारवालों ने धूल चटाया मोहना को
गौरी और विहान गोलू से बात करते है लेकिन गोलू अपनी आंखे नहीं खोल रहा होता है। विहान और गौरी परेशान हो जाते है कि, गोलू अपनी आंखे नहीं खोल रहा है। मोहना पर हर्ष वार करता है लेकिन उसका सारा वार खत्म हो जाता है कुछ भी काम नहीं करता है। गौरी और गोलू विहान को बारिश से बचाकर ले जा रहे होते है। मोहना हर्ष को मारने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तमाल करती है। लेकिन जैसे ही वो जमीन पर गिरते है विहान का कड़ा वो मोहना के पैरों में बांध देते है। जिसकी वजह से मोहना की शक्ति काम नहीं करती है। नानी को गौरी फोन करती है। गौरी उसे कहती है कि गोलू की शक्तियां वही लौटानी होगी उसे हवेली लेकर जाओ। विहान और गौरी हवेली में आते है। गौरी नानी मां से कहती है एक ही उपाय है। जिसका गोलू के साथ खून का रिश्ता होगा वही उसे खून दे पाएगा। गौरी तैयार हो जाती है लेकिन हर्ष अभी भी पूरी बात नहीं बताता है। विहान दोनों को कहता है क्या है बताओं मुझे। नानी कहती है जो खून देगा, उसकी जान नहीं बच पाएगी। गौरी खुशी - खुशी मान जाती है और अपना खून गोलू को देती है। गौरी और विहान के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है। लेकिन गौरी को विहान रोक देता है और कहता है कि, मैने महादेव से मन्नत मांगी थी। मुझे गौरी से मिला देंगे तो, मै उसे बहुत अच्छे से रखूंगा। वो मन्नत पूरा करने का समय आ गया है। गौरी को विहान ले आता है और खुद अंदर चले जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
6th September 2025 Ishani Written Update : पीहू और ईशानी की बहस, अनुराग का सच आया सामने ? ईशानी की नई जिद्द
6th September Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: कथा के सामने आई गायत्री की सच्चाई, किसका देगी कथा साथ ?
6th September 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : आरती को भजन ने किया फोन, वेद और कली की धमाकेदार एंट्री, राघव हुआ परेशान
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें