Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 08, 2025 05:53 PM IST
8th September 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : कली की चाल में फंसी आरती, वेद और आरती आए एक दूजे के करीब ?
स्टार प्लस के सीरियल आरती अंजली अवस्थी में आ गया है बड़ा ही दिलचस्प मोड़ जहां हमें देखने को मिलने वाला है कि, वेद नशे की हालत में रहता है जिसके बाद आरती उसे अपने घर लेकर आती है यही सोचकर कली की हालत हो रही होती है खराब।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत वेद और उसके चाचा जी से होती है। जहाँ नशे के हालत में वेद पेपर पर साइन कर देता है। वही दूसरी तरफ पदमा आरती को फ़ोन करती है और आरती से सबूत के बारे में पूछती है। आरती कहती है किसी ने उसके साथ बहुत ही गंदा मजाक किया है। आरती कली और वेद दोनों ही एक - दूसरे के बहुत करीब सोच रही होती है। भजन आरती के लिए नया प्लान बना लेता है और कहता है ये जा तो रही है लेकिन घर नहीं जाएगी।
कली की साजिश
राघव उसे पेपर लाकर देता है और उसे अपना उपहार मांगता है। कली कहती है आपको भी मिल जाएगा आज उनका ये काम वेद और आरती करेंगे क्यूंकि, पारो आज वही बनी हुई है। कली को अपने प्लान पर पूरा भरोसा होता है कि वेद और आरती उसके जाल में फंस जाएंगे। आरती को रास्ते पर वेद और कली की नजदीकियां याद आती रहती है। वही भजन उसे मारने के लिए कुछ गुंडे भेजे रहता है। लेकिन उसे अभी के लिए हाथ लगाने से मना करता है। भजन ये बात जाकर कली को बताता है कि, आरती उसकी निगरानी में है। कली को वेद की हालत पर तरस आता है और वो इमोशनल हो जाती है वो कहती है शायद वो पहली पत्नी है। वेद को उठाने के लिए, कली उसके पास जाती है और बार - बार वो कहता है आरती से वो बहुत प्यार करता है। कली उसे ये सब करने से मना करती है और कहती है आप कहिए कि, कली से वो प्यार करते है। कली की इस हरकत से राघव उसे कहता है अभी गेम उसके हाथ में है। कोई ऐसा काम ना करे जिसे गेम खराब हो जाएगा।
आरती की जान खतरे में
कली वेद को होश में लाती है और कहती है गुंडे आरती के पीछे है। वो उसे मार देंगे। वेद को वो आरती के पास जाने के लिए कहती है और वेद मदद के लिए भी वहां जाता है भजन के साथ। महक कली को डांस करने के लिए कहती है लेकिन, कली कहती है जिसका पति अपनी प्रेमिका के पास जा रहा है वो वो क्या करे भला ? इतने में ही आरती पर गुंडे हमला कर देते है और आरती उनकी जमकर पिटाई करती है। अचानक गुंडे आरती पर बंदूक तान देते है और वेद वहां आ जाता है उसे रोकने के लिए। वेद आरती को बचाता और गुंडे को जबरदस्त तरीके से पीटता है। आरती और वेद दोनों ही जमकर उसे पीटते है। वेद आरती से बार - बार कहता है वो उसे बचा लेगा उसे कुछ नहीं होने देगा। इतने में ही एक गुंडा वेद के सिर पर मार देता है। आरती होश में आने के लिए वेद को कहती है। कली का यहाँ रो - रोकर बुरा हाल हो रहा होता है क्यूंकि आज की रात वेद आरती के साथ रहेगा। बार - बार आरती को लेकर कली कुछ ना कुछ सोचती है और कहती है उसे अपने प्लान पर पूरा भरोसा है कुछ भी गलत नहीं होगा। मैं आरती को बर्बाद कर दूंगी। आरती कली को फ़ोन करती है वेद की मदद के लिए।
आरती और कली की बहस
आरती को कली कहती है आप भी मर जाओ उसके साथ। लेकिन यहाँ आप लेकर मत आना। कली कहती है अब यही से उसका प्लान शुरू होगा। आरती अपने घर वेद को लेकर आती है और पदमा उसे पूछती है कि आरती को वो लेकर क्यों आई है ? ऐसा लग रहा है वेद नशे में है। आरती कहती है हाँ वो नशे में है। आरती से पदमा जवाब मांगती है। नानू कहते है उसके पास कोई जवाब नहीं है तू किसी और के पति को अपने घर लायी है ? तूने क्यों शादी करवाई जब लाना था यही ? नानू को आरती धमकी देते है कि, वो किसी का घर नहीं तोड़ेगी। आरती बताती है कि वेद ने उसकी मदद की है। आरती ने किसी का घर नहीं तोडा है। नानू फैसला लेते है कि, वेद यहाँ नहीं रहेगा क्यूंकि, इसे उनकी बदनामी होगी। पदमा कहती है उसे आरती पर भरोसा है वो कभी भी गलत नहीं करेगी किसी के साथ। आरती कहती है सोचना पड़ेगा ही मुझे क्यूंकि दोनों की शादी मैंने ही करवाई है। कली घर में खाना फेक देती है ये सोचकर कि आरती और वेद वहां एक दूजे के करीब आ गए होंगे। कली सोनल से पूछती है क्या कर रह होंगे वो लोग ? एक साथ होंगे ? कली को सोनल पागल कहती है और कली कहती है कि मैं हूँ ही पागल सबको बचाने के लिए मैंने अपने पति को दाव पर लगा दिया है। राघव उसे पेपर देता है और कहता है ये है तुम्हारी तागत।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
राघव आरती को फ़ोन करता है और उसे कहता है, उसने आरती और अंजलि को अपना परिवार मान लिया है और खुद न्योता देने आऊंगा मैं। आरती को ये बात सुनकर ख़ुशी होती है और पंकज को ये बात आरती बताती है। आरती कहती है मैं अपनी माँ को ये खबर जाती हूँ बताने के लिए। पंकज को ये सब साजिश लगता है। वही गौरव पूछता है कली से वो क्यों कर रही है ऐसा ? कली कहती है एक मदद की थी उन्होंने जब मेरा चालान काटने वाला था तब उन्होंने बचाया था मुझे उसका ही कर्ज है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa
Subhash Ghai News Update: Read about Subhash Ghai & Ranbir Kapoor
Karan Johar News Update: Read about Director Karan Johar
Janhavi Kapoor News Update: Read about Actress Janhavi Kapoor
Amar Kaushik News Update: Read about Aneet Padda in Shakti Shalini