Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 07, 2025 11:26 AM IST
6th July 2025 Jaadu Teri Nazar Written Update: विहान और गौरी हुए एक, गोलू की सच्चाई आई विहान के सामने, मोहना के वश में हुआ गोलू
स्टार प्लस के सीरियल जादू तेरी नजर में इन दिनों चल रहा है बेहद दिलचस्प ड्रामा जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, गोलू की जान को खतरे में देख गौरी गोलू के पीछे भागती है जहां वो अपनी चुनरी सिर से हटा लेती है।
क्या होगा खास आज के एपीसोड में
एपिसोड की शुरुआत विहान से होती है। जहां वो उर्वी के साथ बैठता है सगाई करने के लिए। घूंघट से गौरी विहान को देख रही होती है और विहान के साथ बिताए सारे पल उसे याद आते रहते है कि किस तरह दोनों एक - दूसरे के करीब आए थे। ये सब याद करके गौरी इमोशनल हो जाती है। उर्वी विहान को अंगूठी पहनाती है। तभी हर्ष गोलू को लेकर परिवारवालों के बीच आता है। गौरी गोलू को देखकर हैरान हो जाती है और उसे कुछ समझ नहीं आता है। अचानक गोलू हवा में उड़ने लग जाता हैं। जिसे देखकर सब हैरान हो जाते है।
गौरी का सच आया सामने
गोलू को देखकर विहान को अपने बचपन के दिन याद आ जाते है। गौरी अचानक गोलू का नाम लेकर चिल्लाती है और सिर से घुंघट हटा लेती है। गौरी को देख सब सोचने लग जाते है कि, गौरी जिंदा है ? विहान को पता चल जाता है कि, गोलू उसका बेटा है। उर्वी डायनों को बताती है कि, गोलू अंदर आ गया है। सुनहरी गोलू को लेने आती है। जहां गोलू हवा में चला जाता है और वो अपने आवाज से सबको बेहोश कर देती है। उर्वी,बेतालिनी और सुनहरी तीनों गोलू को पकड़ते है। धीरे - धीरे गौरी को होश आता है और वो गोलू के लिए परेशान होती है। गौरी गोलू को बचाने के लिए बाहर आती है और देखती है वो कही भी नहीं है। गोलू का गौरी को चौक दिखता है। गौरी गोलू को याद करके फूट फुटकर रोने लग जाती है। विहान गौरी को संभालता है। गौरी कहती है सालों से जो नहीं हुआ वो अब हो गया है। विहान कहता है गौरी मै गोलू को कुछ नहीं होने दूंगा। विहान गौरी से पूछता है कौन है उसके पीछे ? गौरी कहती है मुझे बस ये पता है मोहना अपनी डायनों को भेजती रहती है गोलू को मारने के लिए। सभी गौरी को संभालते है और अंदर लेकर जाते है।
खतरे में गोलू की जान
गोलू को सब चुप करवाने की कोशिश करते है लेकिन वो चुप नहीं होता है। सब सोचते है कि वो शांत कैसे होगा ? अचानक गोलू बहुत शांत हो जाता है और धीरे - धीरे बड़ा होते जाता है। बेतालिनी और सुनहरी इसे देखकर हैरान होते है कि गोलू अचानक इतना बड़ा कैसे हो गया ? दोनों डायन मोहना को बुलाते है। तब तक गोलू सुनहरी और बेतालिनी को अपने हाथ में उठा लेता है। मोहना को देख गोलू दोनों को छोड़ देता है। गोलू के आने से मोहना को लगता है कि उसे सारी शक्तियां मिल जाएगी। गौरी को सब शांत करवाते है। तभी नानी आ जाती है और कहती है कि गोलू किसी को नजर नहीं आने वाला है। नानी गौरी को चलने के लिए कहती है। विहान नानी को कहता है मै गोलू को ढूंढ़ने के लिए जमीन आसमान एक कर दूंगा। नानी कहती है यही उसकी कमजोरी है। गौरी उसे बताती है कि विहान की वजह से गोलू को उसने सबसे दूर रखा था। गौरी सारी सच्चाई विहान को बताती है। जिसे सुनकर विहान को बुरा लगता है। नानी गौरी को लेकर वहां से चली जाती है। सारे परिवारवाले विहान को कहते है कुछ भी तू कर गोलू हमारे घर का बेटा है। उसे तुझे लेकर आना ही होगा।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विहान और गौरी गोलू से मिलते है लेकिन गोलू गहरी नींद में सोया रहता है और मोहना कहती है गोलू को बचाने के लिए उसके पास सिर्फ दो घंटे है। विहान और गौरी इस चुनौती से लड़ने के लिए तैयार हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
6th September 2025 Ishani Written Update : पीहू और ईशानी की बहस, अनुराग का सच आया सामने ? ईशानी की नई जिद्द
6th September Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: कथा के सामने आई गायत्री की सच्चाई, किसका देगी कथा साथ ?
6th September 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : आरती को भजन ने किया फोन, वेद और कली की धमाकेदार एंट्री, राघव हुआ परेशान
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें