Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 03, 2025 04:50 PM IST
3rd July 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : क्या होगी नील और सवी की नई शुरुआत, भाग्यश्री और वीना का प्लान
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो। भाग्यश्री की तबीयत खराब हो जाती है जिसके बाद सवी उसे हॉस्पिटल मिलने आती है।
3 जुलाई के एपिसोड में क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत भाग्यश्री और वीना से होती है। जहां वीना भाग्यश्री को शांत रहने के लिए कहती है और कहती है सवी की वजह से मेरा बेटा ठीक हो रहा है। मैने आपको कहां था ना आप मेरे और नील की मदद कीजिए मैं आपको बच्चों की कस्टडी पाने में मदद करूंगी। भाग्यश्री किसी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं होती है और अस्थमा के कारण उसकी तबियत खराब हो जाती है और वो बेहोश हो जाती हैं।
रिद्धि ने मांगी सवी से मदद
वीना को समझ नहीं आता है कि अचानक क्या हो गया है भाग्यश्री को। रिद्धि भाग्यश्री को होश में लाने की कोशिश करती है लेकिन वो होश में आ नहीं पाती है। सवी को रिद्धि कॉल करती है और उसे बताती है कि, मॉम को होश नहीं आ रहा है। सवी रिद्धि को कहती है तुम मम्मी जी को हॉस्पिटल लेकर जाओ मैं आती हूं वहां पर। सवी जल्दी - जल्दी में आना फोन घर पर ही भूल जाती है। नील सवी को ढूंढते - ढूंढते नीचे आता है। जहां वीना उसे कहती है कि, वो रेड मरने गई है बिना खाए चली गई है वो। नील कहता है इसे काम के सामने कुछ दिखता नहीं है। नील देखता है सवी अपना फोन भूल गई है नील सोचता है सवी को वो ऑफिस जाकर फोन लौट देगा। वीना उसे मना करती है और कहती है रेड के वक्त फोन बंद ही रहता है। तू टेंशन मत ले वो आ जाएगी। नील नाश्ता करता है। डॉक्टर सवी को फीस भरने कहते है और वो अपने क्रेडिट कार्ड से बिल भर देती है। सवी का फोन नील के पास रहता है। नील सोचता है कही सवी कोई मुसीबत में तो नहीं है ? नील की बहन उसे रोकने की कोशिश करती है नील रुकता नहीं है। सवी भाग्यश्री से बात करने जाती है जहां उसे होश आते ही भाग्यश्री बुरा भला कहती है। सवी कहती है मै कभी भी रजत को भूली नहीं हूं। नील के पीछे सारा परिवार हॉस्पिटल के लिए निकलता है। सवी और भाग्यश्री की बात नील सुन लेता है।
कोमा में गया नील
सवी की परिवारवालों की बात सुनकर नील को चक्कर आ जाता है और वो बेहोश हो जाता है। वीना हॉस्पिटल आती है और देखती है कि नील बेहोश हो गया है। डॉक्टर हॉस्पिटल में नील को एडमिट करते है जहां नील कोमा में चला गया होता है। वीना ये बात सुनकर सवी को ताना मारती है कि सही कह रही थी तेरी सास तू जहां जाती है मनहूसियत साथ लेकर जाती है। मेरे बेटे को भी अब मार दिया। वीना को सभी परिवारवाले संभालते है। भाग्यश्री वीना को कहती है कि मैं नील के लिए प्रार्थना करूंगी कि वो जल्दी ठीक हो जाए। सवी घर आती है और सई, कियान को लेकर हॉस्पिटल पहुंचती है। सवी अपने बच्चे भाग्यश्री को दे देती है और कहती है मेरी जंग सच और झूठ के लिए थी। मैं तो मां हूं आप दादी मां हूं ऐसे में मैं क्यों अलग करूंगी आपको आपके बच्चों से। भाग्यश्री को सवी बच्चे सौंप देती है और वो वहां से चली जाती है। दोनों के बीच काफी इमोशनल मोमेंट देखने को मिलता है।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि, भाग्यश्री सवी को बच्चों को सौंप देती है और कहती है गलत थी मै इतने दिन से जो हो रहा था। इसमें सिर्फ मेरी गलती है। भाग्यश्री बच्चों के साथ सवी को नील के साथ नई शुरुआत करने को कहती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Sachin suspects Roshni’s motives as she secretly seeks Chitti’s help. Chitti reveals Dilip’s theft, plotting against Sayali during the Janmashtami Dahi Handi.
12th August 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : आरती और वेद की हुई बहस, राजपूतों के घर पहुंची आरती
12th August Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: युवी और कथा में हुई बहस, गायत्री की कथा ने की मदद, मां की यादों में डूबा युवी
12th August Parineeti Written Update : क्या जसलीन करेगी नीति का पर्दाफाश ? प्रीत और आदित्य के बीच हुई बहस, दादी की बिगड़ी तबियत
Nisha and Neeti plot to poison food to frame Preet, while Aditya’s mixed signals confuse her. Sushma catches their banter, sensing hidden feelings.
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें