Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jun 30, 2025 08:14 PM IST
30th June 2025 Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update : नील को बताया सवी ने सच, मुश्किल में फंसी सई की जान
स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शो में अब बेहद ही दिलचस्प मोड़ आने वाला है। हालही में सीरियल के एपिसोड के बारे में बात करे तो, सवी की नौकरी का पहला दिन होता है। जहां नील उसे बेस्ट विशेज देता है। वही दूसरी तरफ भाग्यश्री ने भेज दिया है लीगल नोटिस।
30 जून के एपिसोड में क्या होगा खास ?
एपिसोड की शुरुआत सवी और नील से होती है। जहां नील सवी को मंगलसूत्र पहनाता है। साथ - साथ उसे कई सारे सवाल के जवाब मांगता है। नील सवी को कहता है कि, मैं आपसे एक बात जानना चाहता हूं। क्या आप मुझे बताएगी ? नील सवी से पूछता है कि, मुझे गोली कैसे लगी थी ? नील का क्वेश्चन सुनकर सवी सोच में पड़ जाती है और कहती है कि, मै अब इन्हें कैसे बताऊं इनका और मेरा कोई भी रिश्ता नहीं है। नील सवी को कहता है आप बार - बार कहां खो जाती है ? मै कुछ भी पूछता हूं आप खो ही जाती है। सवी नील से कहती है कि, गुंडों को मुझे पकड़ना था और उसने सई को पकड़ लिया था। इसलिए आप उसे बचा रहे थे। नील सवी को कहता है मै भूल ही गया था आपका काम कितना खतरनाक वाला हैं। मै आपको रोक नहीं रहा हूं। लेकिन आप मुझे वादा कीजिए हर शाम आप घर पर आ जाएगी। बिना देरी के हमें इंतजार रहेगा। सवी विश्वास दिलाती है और बाहर चली जाती है।
नील ने किया अपने प्यार का इजहार ?
सवी काम पर के लिए निकल जाती है। वही नील सई के साथ पिज्जा पार्टी करता है। सई का टाइम अच्छे से जाए इसलिए वो अपने साथ सई को रखता है और उसके साथ पिज्जा पार्टी करता है। लेकिन सई को ऑलिव से एलर्जी रहती है और ये बात नील को पता नहीं रहती है। पिज्जा खाने के बाद सई की तबियत खराब हो जाती है और सई कहती है मुझे सांस नहीं आ रही है। सवी समझ जाती है कि सई ने ऑलिव खा लिया है। जिसके लिए वो नील पर गुस्सा करती है। सवी हॉस्पिटल के लिए जाती है लेकिन नील के पास इंजेक्शन रहता है वो उसे लगाकर शांत कर देता है। नील सवी और सई से माफी मांगता है और वहां से चला जाता है। अगली सुबह भाग्यश्री बच्चों के लिए लीगल नोटिस भेजती है। नोटिस में लिखा होता है कि, बच्चे की देखभाल की नहीं जा रही है सही से। सवी को शक जाता है कि, कल ही सई की तबियत खराब होते होते बची है और अब ये लीगल नोटिस में वही बात लिखी है। इसका मतलब कोई तो है जो उस परिवार के साथ मिला हुआ है। नीला किसी चीज को लेकर परेशान होती है और कहती है पता नहीं क्या होगा ? सच में सवी मेरे बेटे को मार देगी ? नील सवी से बात करने के लिए आता है और उसे कहता है क्या आप शाम में फ्री है ? सवी नील को कहती है क्यों आपको कुछ चाहिए ? नील कहता नहीं लेकिन मैने डेट प्लान किया है। सवी मना करती है लेकिन जिद्द पर आ जाता है कि, उसे जाना ही है जिसके बाद सवी शाम को जल्दी आ जाती है।
सई और नील चले डेट पर
सई और नील सवी को शाम के लिए कुछ खास पहनने को कहता है जहां वो साड़ी पहनकर आती है। सवी को जैसे ही नील देखता है वो मन ही मन सोचता है कि इतनी सुंदर बीवी को मै कैसे भूल सकता हूं ? सवी नील से कहती सई जिद्द करने लगी मै उसे रोक नहीं पाई क्या हमारे साथ सई चल सकती है ? नील कहता है हां बिल्कुल क्यों नहीं ? सवी ये सब इसलिए करती है ताकि नील वहां कोई भी उल्टी सीधी हरकत ना करे। सवी और नील जाते है रेस्टोरेंट में जहां नील सवी के पसंद का सारा खाना मंगवाया होता है। नील सवी बिलकुल प्रिंसेस ट्रीटमेंट देता है लेकिन, सवी इन सब बातों में विश्वास नहीं रखती है। नील सवी से उसके फर्स्ट मीट अप के बारे में पूछता है और कहता है कि बिल्कुल रोमांटिक रहा होगा ना ? सवी रजत मडर केस को याद करती है और सोचती है अब मैं कैसे बताऊं कि, कुछ भी रोमांटिक नहीं था। हमारे फर्स्ट मीट अप में।
अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा ?
वही अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलने वाला ही कि, सवी का बर्थडे रहता है। नील उसके लिए सरप्राइस प्लान करता है और उसे अच्छा लगता है। घरवालों के सामने नील सवी को किस करने की कोशिश करता है। लेकिन सवी नील को पीछे धकेले देती है और कहती है मैं और मेरे बच्चे आपका परिवार नहीं है। ये सब एक नाटक है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Sachin suspects Roshni’s motives as she secretly seeks Chitti’s help. Chitti reveals Dilip’s theft, plotting against Sayali during the Janmashtami Dahi Handi.
12th August 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : आरती और वेद की हुई बहस, राजपूतों के घर पहुंची आरती
12th August Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad Shahad Written Update: युवी और कथा में हुई बहस, गायत्री की कथा ने की मदद, मां की यादों में डूबा युवी
12th August Parineeti Written Update : क्या जसलीन करेगी नीति का पर्दाफाश ? प्रीत और आदित्य के बीच हुई बहस, दादी की बिगड़ी तबियत
Nisha and Neeti plot to poison food to frame Preet, while Aditya’s mixed signals confuse her. Sushma catches their banter, sensing hidden feelings.
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें