Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 03, 2025 04:54 PM IST
2nd July 2025 Jaadu Teri Nazar Written Update: गौरी ने बचाई गोलू की जान, गौरी और विहान का मिलन, बेतालिनी हुई अपने चाल में कामयाब
स्टार प्लस के सीरियल जादू तेरी नजर में इन दिनों चल रहा है बेहद दिलचस्प ड्रामा जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विहान और गौरी की हो गई है मुलाकात।
क्या होगा खास आज के एपीसोड में
आज के एपीसोड में देखने मिलने वाला है कि, बेतालिनी गोलू को लेकर चली जाती और नानी गोलू के लिए परेशान हो जाती है। गोलू के लिए गौरी परेशान हो जाती है और वो बेतालिनी का पीछा करती है। इतने देर में ही मंदिर की ओर विहान आता है और गौरी को देख लेता है। गौरी डरी घबराई बेतालिनी का पीछा करती है। गौरी को देखकर विहान भी उसके पीछे जाता है। बेतालिनी उर्वी को रोकने की कोशिश करने को कहती है। उर्वी विहान को रोकती है लेकिन विहान रुकता नहीं है। उर्वी परेशान हो जाती है कि, उस पर विहान का जादू नहीं चल रहा है।
बेतालिनी हुई चाल में कामयाब
नानी गौरी दोनों ही गोलू के लिए परेशान होते है। गौरी तीर से निशाना लगाने की कोशिश करती है। लेकिन अचानक रुक जाती है। नानी गौरी को कहती है तू रुक क्यों गई ? गोलू हमसे दूर जा रहा है। गौरी कहती है निशाने को लेकर... नानी गौरी की बात को काट देती है और कहती है तेरे अंदर की मां डर रही है। बेटा तू डर मत निशाना मार। दिन रात तूने उसके लिए ही प्रयास किया है। गौरी निशाना लगाती है और बेतालिनी और गोलू एक हवेली में जा गिरते है। बेतालिनी को गुस्सा आ जाता है कि गौरी ऐसा कैसे कर सकती है। गौरी आती है गोलू को बचाने के लिए जहां बेतालिनी और सुनहरी उसे लड़ना होता है।
खतरे में आई गैरी की जान
गौरी गोलू को बचाने के लिए दोनों से लड़ती है। जहां अपने जादू से गौरी सुनहरी को मार गिराती है। सुनहरी की हालत को देख बेतालिनी उसे अपने वश में करने की कोशिश करती है लेकिन गौरी कान में कॉटन डाली रहती है जिसके वजह से उस पर कोई जादू नहीं होता है। दोनों की लड़ाई के बीच बेतालिनी गौरी को चोट पहुंचाती है। जहां गौरी बेहोश हो जाती है। बेतालिनी और सुनहरी गोलू को चोट पहुंचते है तभी गौरी को होश आता है और गौरी बेतनलिनी और सुनहरी को मजा चखाती है। सुनहरी और बेतालिनी को देख गोलू हंसता है और नानी की बात याद करता है कि कैसे भगवान कृष ने राक्षसों का वध करते है। गौरी की जान खतरे में आती है और उसका कोई भी जादू काम नहीं करता है तभी विहान आकर गौरी की जान बचाता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विहान गौरी को अपनी बातों से याद दिलाने की कोशिश करता है। लेकिन गौरी कहती है हमें आप जैसे लोगों पर कोई भी विश्वास नहीं है और दोनों के रास्ते अलग हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
16th July Meri Bhavya Life Written Update: क्या शांति लेगी भव्या की जान ? रिशांक ने किया भव्या को किडनैप, बुआ मां की जाल में फंसा रिशांक
In Meri Bhavya Life 16th July 2025 episode, Buamaa plots to kill Rishank and frame Bhavya, while Bhavya senses danger and races to save him.
16th July 2025 Aarti Anjali Awasthi Written Update : पुलिस ने दी उदय राजवंशी को धमकी, वेद और आरती की हुई नए प्यार की शुरुआत
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
16th July 2025 Jaadu Teri Nazar Written Update: उर्वी का सच आया सामने ? क्या बकासुर को ला पाएगी गौरी वापस
Sidharth Malhotra and Kiara Advani welcome a baby girl, fulfilling Sidharth’s mother's wish. The couple shared the news with a heartfelt Instagram post.