Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 18, 2025 03:19 PM IST
17th September 2025 Mannat Written Update : अनिरुद्ध की जान आई खतरे में ? विक्रांत और मन्नत की नजदीकियां
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अनिरुद्ध को बचाने के लिए कोर्ट तक जाती है। जहां धैर्य अपना बयान देता है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत एपिसोड की शुरुआत मन्नत और धैर्य से होती है। जहां मन्नत को लेकर जज फैसला सुनाने वाली होती है। लेकिन तब तक वहां धैर्य आ जाता है और अनिरुद्ध मन्नत की ओर से अपना बयान देता है। धैर्य को जज कटघरे में बुलाती है और धैर्य बताता है कि मन्नत की ओर से जो भी बयान दिया गया है वो बयान सही है क्योंकि उसने ही मन्नत की जान बचाई है और मन्नत की जान को खतरा है इसका मतलब है कोई ना कोई उसके पीछे जरूर है। जज को धैर्य की बात पर विश्वास हो जाता है। जहां धैर्य को जज इस केस की तहकीकात करने के लिए कहती है और मन्नत को केस के लिए समय देती है।
ऐश्वर्या की साजिश
ऐश्वर्या और गगन इस फैसले से खुश नहीं होते है। गगन जज को कहता है हम इंसाफ के लिए आए है क्या हमें ये भी नहीं इंसाफ मिलेगा ? धैर्य जज के सामने ही राय सिंह परिवार को लेकर सवाल करता है और कहता है कानून अमीर और गरीब नहीं देखती है कानून सबूत देखती है जिसके लिए अदालत में कैसे चल रहा है। मन्नत और विक्रांत दोनों को ही ये फैसल बिलकुल सही लगता है। ऐश्वर्या सोच में पड़ जाती है कि, वो अब इतनी दूर आकर इतनी आसानी से हार नहीं सकती है। अनिरुद्ध मन्नत को अपना ध्यान रखने को कहता है। वही मन्नत कोर्ट के बाद पुलिस स्टेशन जाती है धैर्य को ध्यानवाद कहने के लिए लेकिन धैर्य उसे कहता है उसने जो किया है सिर्फ कानून के लिए किया है। हो सकता है मन्नत ने खुद ने हमला करवाया होगा ? मन्नत धैर्य को कहती है बड़े ही फिल्मी है आप। धैर्य उसे कहता है बिल्कुल नहीं। वही मल्ला और ऐश्वर्या राय सिंह को टेंशन हो रहा होता है कि, अब उनका सच किसी भी वक्त सामने आ सकता है। मल्ला कहती है इसे जेल नहीं जाना है उसे कुछ जरूर करना ही होगा। ऐश्वर्या मल्ला को शांत रहने के लिए कहती है क्योंकि, उसने अपना काम कर लिया हुआ है। धैर्य की हर एक चाल पर उसकी नजर रहेगी। धैर्य अनिरुद्ध की सारी फाइल मंगवाता है अपनी डेस्क पर ओर सबसे पूछता है जेल में उस पर हमला कैसे हुआ है ? धैर्य अनिरुद्ध को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कहता है। वही कॉस्टेबल ये बात रविन्द्र को बताता है और रविन्द्र ऐश्वर्या को। ऐश्वर्या को ये गुड न्यूज लगती है और वो कहती है कल वो नहीं आएगी सारा काम उसे ही करना होगा और खत्म कल ही कर देना है उसे ये सब।
मन्नत को हुआ मल्ला पर शक
मल्ला ये बात सुनकर बहुत खुश होती है और वो कहती है कि, इस टेंशन की वजह से उसने कुछ खाया नहीं है। तो, अब वो अच्छे से सेलिब्रेट कर के आती है। वही मन्नत किचन में रहती है और मल्ला को आते हुए देखती है। मन्नत किचन में ही छिप जाती है और देखती है कि मल्ला खुशी से डांस करती है और मोदक खाती है जिसे देखकर मन्नत को शक जाता है कि वो इतनी कैसे खुश है ? मल्ला वो खाकर वहां से चली जाती है और किचन में मन्नत को देखकर विक्रांत उसके पास आता है गले लगाता है लेकिन तब तक उसके हाथ से समान गिर जाता है और मन्नत देखती है कि मल्ला यहां आ रही है जिसके बाद वो छिप जाती है। मल्ला मोदक खाती है और उसे खाने में दिक्कत होता है जिसके लिए विक्रांत को वो पानी देने के लिए कहती है और मल्ला से विक्रांत बहुत ही प्यार से बात करता है कि उसे टेंशन लेने की जरूरत नहीं है सब ठीक हो जाएगा। मल्ला विक्रांत से बात कर चली जाती है वहां से जिसके बाद मन्नत विक्रांत को बताती है उसे मल्ला पर शक जा रहा है क्योंकि वो बहुत खुश थी। विक्रांत उसे मल्ला के नाम से छेड़ता है और मन्नत से सेरिलसली पूछता है कि क्या ऐसा उसे लगा कि मल्ला कोई प्लान बना रही है। मन्नत कहती है मल्ला और मन्नत का कोई कनेक्शन नहीं है। अगले दिन मन्नत ऐश्वर्या और मल्ला को देखती है कि, दोनों बहुत खुश है वही विक्रांत पूजा करता है। ऐश्वर्या को रविन्द्र मैसेज करता है कि वो पूरी तरह से तैयार है अब। विक्रांत को मैसेज करती है मन्नत और कहती है उसके जेब में जो ब्लूटूथ है वो बाप्पा के कान पर लगाने को ताकि मल्ला जो भी कहे वो उसे सुनाई दे।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत मन्नत के कहने पर ऐसा ही करता है और एक एक कर सब विश मांगते है। वही मल्ला का सच भी मन्नत को सुनाई दे जाता है। दूसरी तरफ अनिरुद्ध को मारने के लिए जेल में गुंडे आ जाते है। जहां गोली चलने की आवाज आती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।