Submitted By: Author: Varsha Mishra On Sep 16, 2025 12:08 PM IST
15th September 2025 Mannat Written Update : मन्नत और विक्रांत का प्लान, नीतू को सताया विशाखा का डर
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, नीतू ने कोर्ट के बाहर देख लिया है विशाखा को जिसके बाद उसकी पूरी दुनिया की पलट गई है।
क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?
एपिसोड की शुरुआत एपिसोड की शुरुआत विक्रांत और मन्नत से होती है। जहां मन्नत बहुत ही खूबसूरत तरह से विक्रांत के लिए एक सरप्राइस प्लान करती है और दोनों ही एक दूजे एक बेहद करीब आते है लेकिन इस बीच ही मल्ला के सैंडल की आवाज विक्रांत को सुनाई देती है और उसे उसका प्लान खराब होने का डर होता है। वही नीतू और ऐश्वर्या दोनों ही कोर्ट के बाहर रहते है और नीतू ऐश्वर्या को बताती है कल तुमने देखा किस तरह से विक्रांत ने मल्ला का साथ दिया था ?
ऐश्वर्या की धमकी
ऐश्वर्या कहती है ऐसे ही उसका साथ देना चाहिए नहीं तो, मल्ला और विक्रांत के साथ एक ओर रिश्ता टूट जाएगा। ऐश्वर्या को वकील पेपर साइन करने के लिए बुलाता है तब तक नीतू की नजर विशाखा पर पड़ती है जो विक्रांत की असली मां होती है। नीतू उसे देखकर परेशान हो जाती है और और सोच में पड़ जाती है कि, ये कहां से यहां आ गई है ? नीतू बेहोश हो जाती है और ऐश्वर्या इसे देखकर समझ नहीं पाती है उसे क्या हुआ है ? विक्रांत मल्ला को देखते ही मन्नत की दूर कर देता है और उसे बहस करने लग जाता है कि ये सब कुछ उसे मल्ला के लिए किया है। मन्नत ने सिर्फ और सिर्फ उसका मजाक बनाया है। मन्नत को विक्रांत इशारे करता है जिसके बाद मन्नत समझ जाती है और इसे झगड़ा करके वो वहां से चली जाती है। मल्ला उसके पास आती है और विक्रांत उसके लिए चेयर लगता है। जिसे देखकर मन्नत को अच्छा नहीं लगता है। मल्ला और विक्रांत दोनों ही सेलिब्रेट करने वाले रहते है लेकिन तभी ही विक्रांत को रॉनी का फोन आ जाता है और वो तुरत घर आता है। ऐश्वर्या सबको कहती है पहले ठीक थी पता नहीं अचानक क्या हुआ नीतू को ? विक्रांत वहां आता है और दादी कहती है बुरी नजर जिसकी रहती है तब घर में यही होता है। विक्रांत को नीतू कहती है हमेशा उसके साथ रहने के लिए उसे दूर नहीं जाने के लिए। विक्रांत बात मानता है।
विक्रांत और मन्नत की बहस
नीतू के कमरे से बाहर सब चले जाते है और रॉनी दरवाजा बंद कर उसे पूछता है अचानक क्या हुआ है ? नीतू कहती उसने देखा विशाखा को कोर्ट के बाहर जिसे सुनकर रॉनी के भी होश उड़ जाते है। विक्रांत मन्नत के लिए जूस लेकर आता है और मन्नत विक्रांत को पंच मार देते है क्योंकि मल्ला के लिए विक्रांत चेयर दे रहा था उसे। दोनों ही अपने प्लान को लेकर बात करते है तब तक मन्नत देखती है उसकी मां गई है और वो बात पलट देती है। जिसके बाद विक्रांत अनिरुद्ध को खूनी बताता है और कहता है कातिल है वो। श्रुति भी यही बात मन्नत को कहती है लेकिन, मन्नत कहती है उसे सबूत मिल गया है और जल्द ही सबके सामने लेकर आएगी। मन्नत के पीछे श्रुति जाती है और ये चीज ऐश्वर्या सुन लेती है। ऐश्वर्या को मन्नत की बात सच लगने लग जाती है और मन्नत विक्रांत अपना प्लान शुरू कर देते है। ऐश्वर्या श्रुति से पूछती है क्या हुआ है श्रुति उसे कहती है मन्नत उसे बता रही थी उसे सबूत मिला है। ऐश्वर्या उसे टेंशन लेने के लिए नहीं कहती है क्योंकि सच ऐश्वर्या की बात है और कुछ नहीं। मन्नत के पास जाने के लिए विक्रांत जैसे ही निकलता है तब तक नीतू के कमरे से आवाज आती है और सब वहां चले जाते है। ऐश्वर्या को फंसाने के लिए मन्नत का प्लान रहता है और मन्नत उसे जगह पर गई होती है जहां दादा जी की मौत हुई होती है। ऐश्वर्या मन्नत के पीछे जाती है और कहती है आज जरूरत पड़ी तो वो मन्नत को भी खत्म कर देगी। नीतू सपना देखती है कि विक्रांत की मां उसे अपने अमन को लेने आई है और नीतू पर इल्जाम लगाती है। मल्ला और सभी लोग उसे कहते है की भी नहीं है यहां। रॉनी विक्रांत को डॉक्टर को फोन लगाने के लिए कहता है और मल्ला अपनी मां को फोन लगाती है। विक्रांत सोच में रहता है मन्नत का वहां जाना अकेले सही नहीं है। मल्ला ऐश्वर्या को उसे छोड़कर जाने के लिए मना करती है और ऐश्वर्या उसे मन्नत का कारनामा बताती है जिसके बाद वो कहती है आज गेम खत्म ही हो जाएगा। मन्नत ठान लेती है कि आज अगर उसे जान की बाजी लगानी होगी तभी वो लगा देगी। रॉनी को नीतू बताती है विशाखा थी यहां विक्रांत को मुझ से लेने आई थी। रॉनी ये सब उसे बुरा सपना बताता है। ऐश्वर्या आज मन्नत का गेम खत्म करने की ठान लेती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत गुंडों के बीच फंस जाती है। जहां वो विक्रांत को पुकारती है लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर आते है और गुंडों की जमकर धुलाई करता और मन्नत को हॉस्पिटल में एडमिट। विक्रांत मन्नत से मिलने के लिए हॉस्पिटल में आता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Udne Ki Aasha स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Binddii कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Dhaakad Beera कलर्स के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें।
Sampoorna स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Advocate Aarti Anjali Awasthi स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में अपकमिंग ट्विस्ट को जानने के लिए पढ़ें
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।