Submitted By: Author: Varsha Mishra On Jul 12, 2025 05:28 PM IST
12th July 2025 Jaadu Teri Nazar Written Update: क्या गौरी ले जाएगी विहान से गोलू को दूर ? गुड़िया की जाल में फंसा गोलू
स्टार प्लस के सीरियल जादू तेरी नजर में इन दिनों चल रहा है बेहद दिलचस्प ड्रामा जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, खिलौने की तरफ गोलू जा रहा होता है लेकिन हर कोई उसे वहां जाने नहीं देना चाहता है।
क्या होगा खास आज के एपीसोड में
एपिसोड की शुरुआत गौरी और गोलू से होती है। जहां गौरी गोलू को रोकने की कोशिश करती है और कहती है बेटा उधर मत जा। लेकिन गौरी को जिस बात का डर होता है वही हो जाता है। गोलू को मोहना अपनी चोटी में बांध लेती है। मोहना गौरी को धमकी देती है कि, जोर - जोर से रो क्योंकि अब तो ये थोड़ी देर में चला ही जाएगा। विहान गौरी की रस्सी को काटने की कोशिश करता है। वही अचानक गौरी गोलू को कहती है कि, गोलू जय बजरंगबली। गौरी को समय याद आता है कि, किस तरह उसने गोलू को बजरंगबली की कहानी सुनाई थी। राम जी की मदद के लिए हनुमान जी ने सोने की लंका में आग में लगा दिया था।
गोलू ने चखाया मोहना को मजा
गोलू को गौरी की बात याद आती है और वो अपने मुंह से आग निकालता है जिसकी वजह से मोहना की चोटी जलती रहती है। गौरी की रस्सी कट जाती है और गोलू की करामाती को देख वो खुश हो जाती है। मोहना का शरीर धीरे - धीरे जल रहा होता है क्योंकि, तभी वहां सुनहरी आती है उसे पानी मांगती है। गौरी सुनहरी को मंदिर का जल दे देती है। जिसे सुनहरी उस पर डालती है और उसका शरीर जलना शुरू हो जाता है। मोहना गौरी को धमकी देती है कि, मेरे शरीर का राख भी तुमसे बदला लेगा। मोहना वहां से चली जाती है और परिवारवाले आजाद हो जाते है। विहान गोलू को गोद में लेता है और उसे बातें करता है धीरे - धीरे गोलू सब के गोद में जाता है। नानी कहती है विहान के पास गोलू नहीं रह सकता है। हमें दूर जाना ही होगा। विहान अच्छा पिता है लेकिन, उसे गोलू की जान को खतरा है। विहान राजी हो जाता है गौरी को गोलू दे देता है लेकिन जैसे ही वो जाते है। गोलू पापा कहने लग जाता है जिसकी वजह से गौरी का वहां से जाने का मन नहीं करता है। गौरी नानी से कहती है गोलू विहान के पास भी तो रह सकता है। कौन कहता है मां की ममता से छोटा पिता का प्यार होता है। गौरी का मन नहीं होता है कि, वो गोलू को विहान से अलग करे।
गोलू फंसा गुड़िया की जाल में
गौरी नानी से बोलती है कि नानी आप भूल गई है। गोलू को बचाने के लिए विहान ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। नानी के पास हर्ष और अर्जुन आते है और सब उनसे रिक्वेस्ट करते है कि, गोलू को विहान से अलग नहीं करने को। नानी गोलू को विहान को दे देती है। नानी कहती है गोलू को लेकर की विहान के लिए आसान नहीं होगा गोलू को पालना। अगले दिन घर में पूजा होती है। जहां गोलू को कपड़े पहनाने के लिए विहान पापड़ बेलता है लेकिन गोलू पहनता नहीं है। गौरी आती है और वो कहती है कि, गोलू के लिए मैने उसका फेवरेट कुर्ता लाया है। वो वही पहनेगा घर में सब नीचे पूजा करते है और कहते है गोलू आज घर आया और हमारे लड्डू गोपाल भी विराजमान हो गए है। गौरी विहान के साथ कपड़े लाने जाता है उसे अकेले कमरे में छोड़ कर। वो धीरे - धीरे गुड़िया की तरफ बढ़ते जाता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।
Mannat Serial Spolier Alert : कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो Mannat में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें।
Anupama Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Anupama में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Yeh Rishta Kya Kahlata Hai Serial Spolier Alert : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो Yeh Rishta Kya Kahlata Hai में आने वाले ट्विस्ट के बारे में पढ़ें
Ishani Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Ishani
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Anupamaa Spoiler Alert: Read about the upcoming episode of Star Plus' popular show Anupamaa